महात्वाकांक्षी होते हैं 30 अक्टूबर को जन्में लोग
तो सुनिए.. 30 अक्टूबर यानी 3+0= 3 यानी कि मुलांक 3, वैसे तो मूलांक 3 वाले लोग काफी घमंडी होते हैं। इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है लेकिन इसी ज्ञान का इन्हें काफी घमंड होता है लेकिन लोग फिर भी इन्हें काफी पसंद करते हैं। ये तरक्की पसंद होते हैं इसलिए ये आगे बढ़ने की कोशिश हमेशा करते हैं लेकिन ये अपनी जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
वैसे इनका स्वभाव नारियल की तरह होता है मतलब की ऊपर से सख्त और अंदर से नर्म, यह किसी को भी दिल की गहराईयों से चाहते हैं, यह काफी महत्वाकांक्षी होते हैं औऱ अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और सफल भी होते हैं। इनकी कंपनी लोगों को पसंद होती है, यह आकर्षण के पात्र होते हैं। जहां जाते हैं वह अपना एक बहुत बढ़िया प्रभाव लोगों पर छोड़कर आते हैं।
यह खाने-पीने और घूमने-फिरने को शौकिन होते है, इनके पास पैसा बचता नहीं है, सुंदरता को पसंद करने वाले लोग जमाने के साथ चलने की हिम्मत रखते हैं। वैसे यह नई चुनौतियों को पसंद करते हैं और दुनिया जीतने का दम रखते हैं यानी कि महात्वाकांक्षी होते हैं 30 अक्टूबर को जन्में लोग।
इसलिए अगर आप लोगों को 30 अक्टूबर को जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदना है तो आप कोई ऐसी चीज इन्हें दीजिये जिसमें भव्यता और सुंदरता झलकती हो।
31 अक्टूबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications