शरारती होते हैं 27 नवंबर को जन्में लोग
तो सुनिए..27 नवंबर यानी 2+7= 9 यानी मुलांक 9 वाले लोग काफी आकर्षक और रोमांटिक होते हैं। इन नंबर के लोग नटखट और विनोद प्रिय होते हैं। हंसना-हंसाना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। ये मीटिंग और दोस्तों की जान होते हैं। इनके बिना किसी को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन लोगों को मु्स्कान देने वाले ये लोग किसी से अपना दर्द नहीं बांटते हैं। ये तीव्र बुद्धि को होते हैं लेकिन सेहत से थोड़ा नाजुक होते हैं।
इन्हें मौसमी असर कुछ ज्यादा ही होता है इसलिए इनके चाहने वालो सोचते हैं कि ये हमेशा उनकी निगाहों के सामने रहे। वैसे इनमें किसी भी काम करने के लिए काफी ऊर्जा होती है। प्रेम इनके लिए काफी अमूल्य होता है। इन्हें चुनौतीपूर्ण चीजें लुभाती हैं इसलिए इनलोगों को कोई ऐसी चीज तोहफे में देनी चाहिए जिसमें कुछ नयापन हो,जो इन्हें रोमांचक लगे।
28 नवंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications