रमन या जोगी कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला सीएम?

90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव को लेकर सरगर्मी जोरों पर है। प्रथम चरण के मतदान में उत्साह के बैलेट ने भय की बुलेट को हावी नहीं होने दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा पिछले 10 वर्षो से शासन कर रही है और रमन सिंह ने विकास की गंगा बहाने के लिए लगभग हर सम्भव प्रयास किया है। हलांकि छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सत्ता का यु़द्ध है, अन्य दल गौण़ अवस्था में है।
आइये ग्रह नक्षत्रों के आधार पर यह जानने की कोशिश करते है कि इस विधान सभा चुनाव में पंजा आशीर्वाद देने लायक हो पाता है या कमल खिलकर इतिहास रचेगा ?
1. छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमन्त्री कौन?
अजीत जोगी (कांग्रेस)
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अजीत जोगी का जन्म 29 अप्रैल 1946 ई0 को हुआ था। आपका जन्म मकर लग्न में हुआ है। मकर लग्न एक स्थिर लग्न है, जिस कारण जोगी अपने स्थिर विचारों के कारण जनता में खास लोकप्रियता हासिल नहीं कर पायें। वर्तमान में जोगी की जन्मपत्री में चन्द्र की महादशा में शनि का अन्तर एंव केतु की प्रत्यन्तर दशा चल रही है।
चद्र षष्ठेश होकर द्वितीय भाव में अपनी शतु्र राशि में स्थित है। अतः जोगी की स्वंयभू वाली सोंच एंव स्पष्टवादिता संगठन में अन्तरकलह का कारण बनी रह सकती है। शनि लग्नेश और द्वादशेश होकर पंचम भाव में बैठा है। शनि की तृतीय दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है। पंचम भाव जनता का कारक एंव सप्तम भाव परिवर्तन का संकेतक होता है। शनि जिस भाव में बैठता है, उसकी वृद्धि कराता है, लेकिन जिस भाव को देखता उसकी हानि करता है। जोगी कांग्रेस के वोट बैंक में वृद्धि तो कर सकते है, किन्तु कोई बड़ा परिवर्तन हो ऐसा सम्भव नहीं है।
2. छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमन्त्री कौन?
डा रमन सिंह (भाजपा)
डा रमन सिंह जी का जन्म 15 अक्टूबर 1952 ई0 को हुआ था। जन्म के समय क्षितिज पर धनु लग्न उदित हो रही थी। धनु एक उभय राशि है, अतः आप अन्तिम निर्णय लेने के पहले गुणो व अवगुणों का भलीभांति विचार करेंगे। आप सामान्यतः उदार स्वभाव के होंगे। आप में नेतृत्व एवं संगठन का स्वाभिव गुण है। आपकी कुण्डली में वर्तमान में गुरू की महादशा में बुध की अन्तर दशा एंव चन्द्र की प्रत्यन्तर दशा चल रही है। गुरू लग्नेश व चतुर्थेश होकर पंचम भाव में वक्री होकर अपनी मित्र राशि मेष पर कब्जा जमाये हुये है।
बुध सप्तमेश और दशमेश होकर लाभ में स्थित है। दशम भाव राज्य का प्रतिनिधित्व करता है तथा दशम भाव में सूर्य बैठा है, जो एक शुभ संयोग है। चन्द्र अष्टमेश होकर भाग्य के खाने में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र पर कब्जा जमाये हुये । अंक ज्योतिष के अनुसार डा रमन सिंह का मुलांक अंक 06 है, भाग्यांक 06 है एंव 2013 के अंक जोड़ने पर भी अंक 06 आ रहा है। अंक 06 शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और शुक्र एक स्त्री कारक ग्रह है। अतः चुनाव में मिलने वाले मत का प्रतिशत सर्वाधिक महिलाओं का होगा। ये सभी शुभ संकेत नजर आ रहे है।
इन सभी संयोगों को मिलाने पर निष्कर्ष यह निकलता है कि सन् 2013 के विधान सभा चुनाव में डा रमन सिंह का जनाधार तो कुछ कम हो सकता है, लेकिन सत्ता की बागडोर आगामी सन् 2023 तक आपके ही हाथों में रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications