संवेदनशील होते हैं 10 दिसंबर को जन्में लोग
तो सुनिए.10 दिसंबर यानी 1+0=1 यानी मुलांक 1 वाले लोग काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है। वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं।
अपनी बातों को जल्दी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं और ना ही किसी को जल्दी हमराज बनाते हैं, वैसे कोमल हृद्य वाले यह लोग पैसों को काफी महत्व देते हैं। जन्में लोगों के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा, आप इन्हें कोई महंगी चीज उपहार में दे सकते हैं।
11 दिसंबर को जन्में व्यक्तियों में क्या खास बाते होतीं हैं इसके लिए कल का इंतजार कीजिये और इस पेज को आप अपने दोस्तों के बीच में शेयर भी कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications