Artifical Intelligence से खेती-किसानी की तस्वीर बदल जाएगी, गांवों के चौपाल तक पहुंचा AI

Artifical Intelligence In Village: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया अब गांवों तक पहुंच गई है। अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस समेत कई और देशों में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। कृषि में तकनीक का इस्तेमाल दशकों से हो रहा है, लेकिन तीसरी दुनिया के देशों में अब तक खेती-किसानी में तकनीक का सीमित इस्तेमाल ही हो रहा है। हालांकि, अब भारत जैसे देशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल शहरों की लैब और कॉरपोरेट ऑफिसों तक सीमित नहीं रहने वाला है। अब इसकी गूंज गांवों की चौपाल तक पहुंच गई है। ग्रामीण भारत में AI तकनीक का प्रवेश खेती, शिक्षा और रोजगार - इन तीनों क्षेत्रों में एक नई क्रांति ला रहा है।

Artifical Intelligence

Artifical Intelligence से खेती में स्मार्ट बदलाव

किसानों को अब मौसम की जानकारी, मिट्टी की गुणवत्ता, फसल की कीमत और बीमा क्लेम जैसी जानकारियां AI आधारित मोबाइल ऐप्स और चैटबॉट्स के जरिए मिल रही हैं। महाराष्ट्र, तेलंगाना और बिहार के कई गांवों में AI-enabled sensors और ड्रोन के जरिए फसलों की निगरानी और उर्वरक की मात्रा तय की सकेगी। इससे उपज बढ़ रही है और लागत घट रही है।

यह भी पढ़ें: AI Past Life Simulator: पिछले जन्म में किसान थे या राजा? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिलेगा जवाब

शिक्षा में डिजिटल सहायक

सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को सिखाने के लिए AI आधारित लर्निंग ऐप्स और वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल हो रहा है। Google Bolo और ChatGPT जैसे टूल्स के जरिए छात्र अपनी मातृभाषा में भी कठिन विषयों को आसानी से समझ पा रहे हैं। AI अब शिक्षक का सहायक बन रहा है, खासकर उन गांवों में जहां शिक्षकों की भारी कमी है।

रोजगार के नए रास्ते

AI न सिर्फ काम छीन रहा है, बल्कि नए कौशल आधारित रोजगार भी पैदा कर रहा है। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों के गांवों में युवाओं के लिए AI और मशीन लर्निंग के ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए हैं। ये युवा अब डेटा एंट्री, चैटबॉट ट्रेनिंग और अन्य डिजिटल जॉब्स में हाथ आजमा रहे हैं। भारत सरकार का "AI for All" अभियान और कई देसी स्टार्टअप्स का फोकस अब ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने पर है। इससे गांवों में डिजिटल इनक्लूजन और तकनीकी साक्षरता को बल मिल रहा है।

AI अब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में बदलाव की क्रांति के लिए जमीन तैयार कर रहा है। गांवों की चौपाल की तस्वीर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तस्वीर बदल सकती है। आने वाले सालों में किसान से लेकर ग्रामीण युवा तक इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: AI Political Leader: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार होंगे भविष्य के नेता? तकनीक ही चलाएगी सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+