आखिरी रील में 2 दिन पहले पति को बताया था My Love, फिर अचानक मिली मौत की खबर! कौन थी लखनऊ की इन्फ्लुएंसर मानसी?

Lucknow Influencer Wife Mansi Death: सोशल मीडिया पर मुस्कुराते हुए वीडियो, पति के साथ रोमांटिक रील और एक खुशहाल परिवार की तस्वीर। लेकिन इन तस्वीरों के पीछे क्या चल रहा था, इसका अंदाजा शायद किसी को नहीं था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आए एक मामले ने सोशल मीडिया और आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

23 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद जहां ससुराल पक्ष और मायके वालों के दावे अलग-अलग हैं, वहीं पुलिस अब पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मानसी का पति सागर के इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फोलोअर्स हैं।

Lucknow Influencer Wife Mansi Death

महज डेढ़ साल पहले बड़े ही अरमानों के साथ शुरू हुई इस शादी का अंत इतना दर्दनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। मौत से महज दो दिन पहले तक इंस्टाग्राम पर मुस्कुराते हुए रील पोस्ट करने वाली मानसी के परिजनों ने अब उसके पति और ससुराल वालों पर स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर हत्या करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। वारदात के बाद से ही पति सागर समेत पूरा परिवार फिलहाल फरार है।

कौन थी मानसी?

मानसी कानपुर के टीपी नगर बगाही इलाके की रहने वाली थीं। करीब डेढ़ साल पहले 9 दिसंबर 2024 को उनकी शादी लखनऊ के सआदतगंज निवासी सागर राजपूत से हुई थी।

सागर सोशल मीडिया की दुनिया में जाना-पहचाना नाम माना जाता है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @sagarkds_/ पर 7 लाख 93 हजार फॉलोअर्स हैं (खबर लिखे जाने तक)। मानसी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं और अक्सर अपने परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो साझा करती थीं। मानसी और सागर का एक छह महीने का बेटा भी है। बाहर से देखने पर उनकी जिंदगी सामान्य और खुशहाल दिखाई देती थी, लेकिन अब सामने आ रहे आरोप इस तस्वीर का दूसरा पहलू दिखा रहे हैं।

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री! CJI खुद करेंगे सुनवाई, सामने आए 5 बड़े ट्विस्ट
Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री! CJI खुद करेंगे सुनवाई, सामने आए 5 बड़े ट्विस्ट

आखिरी पोस्ट में जिसे बताया 'प्यार', उसी की चौखट पर मिली मौत

यह पूरी घटना जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही भावुक करने वाली भी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली 23 वर्षीय मानसी ने अपनी मौत से ठीक दो दिन पहले यानी 29 मई को इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी वीडियो शेयर किया था। इस आखिरी पोस्ट में मानसी ने अपने पति सागर राजपूत के साथ एक रोमांटिक रील शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सागर को अपना "माई लव" (My Love) यानी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार बताया था।

वीडियो को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इस मुस्कुराते हुए चेहरे के पीछे कोई गहरा तनाव चल रहा है। लेकिन इस पोस्ट के ठीक दो दिन बाद शनिवार को उनका शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

Lucknow Influencer Wife Mansi Death

मानसी मूल रूप से कानपुर के टीपी नगर बगाही की रहने वाली थीं। उनके चाचा सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी 9 दिसंबर 2024 को लखनऊ के सआदतगंज निवासी सागर राजपूत से की थी। शादी के बाद मानसी का एक 6 महीने का बेटा भी है, जो अब अपनी मां के साये से महरुम हो चुका है।

'7 लाख कैश दिए, फिर भी चाहिए थी स्कॉर्पियो': मायके वालों का बड़ा आरोप

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते मानसी के परिजनों का सीधा आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई दहेज हत्या है। मानसी के चाचा ने पुलिस को बताया कि शादी के वक्त उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से करीब 7 लाख रुपये नगद, तिलक और घर का सारा जरूरी सामान दिया था।

  • शादी के बाद से ही शुरू हुआ टॉर्चर: परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद से ही मानसी को कम दहेज लाने के ताने देने लगे थे।
  • इन 6 लोगों पर प्रताड़ना का आरोप: आरोप के मुताबिक, पति सागर राजपूत, ससुर राजेश, ननदोई अनु, ननद बरखा व चांदनी और बुआ सास आशा लगातार अतिरिक्त दहेज के रूप में एक 'स्कॉर्पियो' गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मानसी को शारीरिक और मानसिक रूप से बेरहमी से प्रताड़ित किया जाता था।

मानसी ने कई बार रोते हुए अपने परिवार को फोन पर इस जुल्म की दास्तान सुनाई थी। परिवार वाले कई बार लखनऊ आए और यह सोचकर समझौता कराते रहे कि नई-नई शादी है, वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ।

Lucknow Influencer Wife Mansi Death
Chirag Tyagi कौन थे? नेशनल पैरा एथलीट की हुई सं‍दिग्ध मौत, पीठ पर घाव मिलने से हत्या की आशंका गहराई
Chirag Tyagi कौन थे? नेशनल पैरा एथलीट की हुई सं‍दिग्ध मौत, पीठ पर घाव मिलने से हत्या की आशंका गहराई

आधी रात को वीडियो कॉल और सारा सामान तोड़ने का खौफनाक किस्सा

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक मानसी के दूसरे चाचा अविनाश राजपूत ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी के शुरुआती दो-तीन महीने तो ठीक गुजरे, लेकिन उसके बाद रोज की मारपीट आम बात हो गई थी। पति सागर अक्सर बिना बताए घर छोड़कर भाग जाता था, और जब ससुर से शिकायत की जाती तो वे कहते कि उसे फोन मत किया करो, वह जहां चाहे जाए।

अविनाश ने करीब एक साल पुरानी एक खौफनाक रात को याद करते हुए बताया, "रात के करीब 2 बजे मेरे मोबाइल पर भतीजी मानसी का वीडियो कॉल आया। वह बुरी तरह रो रही थी और हमसे बचाने की भीख मांग रही थी। उसने कैमरे से दिखाया कि पति सागर ने गुस्से में आकर दहेज में मिला घर का एक-एक सामान तोड़कर पूरे कमरे में बिखेर दिया था। जब मैंने दूसरे नंबर से सागर को फोन किया, तो उसने बड़े शातिर तरीके से कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। जब मैंने वीडियो कॉल का सच बताया, तो उसने मानसी को बेवकूफ कहते हुए फोन काट दिया।"

इस घटना के बाद भी परिवार ने लखनऊ आकर मामला शांत कराया था, लेकिन इसके तुरंत बाद ससुर राजेश ने सआदतगंज में एक नया मकान अपने नाम दिलाने का और पति सागर ने स्कॉर्पियो का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

Lucknow Influencer Wife Mansi Death

मौत से 4 दिन पहले मानसी किसी से फोन पर नहीं कर रही थी बात!

मानसी के परिवार वालों को इस बात का गहरा शक है कि शनिवार 30 मई शाम करीब 4 बजे ही उसकी हत्या कर दी गई थी। चाचा अविनाश ने बताया कि पिछले 4 दिनों से मानसी से किसी की ठीक से बात नहीं हो पा रही थी। जब भी फोन करो, वह डरी हुई आवाज में सिर्फ इतना कहती थी कि 'अभी बिजी हूं, खाना बना रही हूं।' ऐसा लगता था कि ससुराल वाले फोन आते ही उसे घेरकर खड़े हो जाते थे।

30 मई को जब पुलिस ने फोन करके हादसे की सूचना दी, तो मायके वाले तुरंत लखनऊ पहुंचे। परिजनों का दावा है कि मौके की तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि मानसी को मारकर टांगा गया है। परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने शव को देखा तो मानसी के पैर पूरी तरह जमीन को छू रहे थे, जबकि पूरी बॉडी फंदे पर थी। कोई भी व्यक्ति इस तरह फंदे पर नहीं लटक सकता।

वारदात के बाद से ही पति सागर समेत पूरा परिवार घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया, जो उनके शक को और पुख्ता करता है। इस पूरे मामले पर सआदतगंज के इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार से मिली लिखित तहरीर के आधार पर पति सागर राजपूत समेत कुल 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या (Dowry Death) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+