Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 May: RCB vs GT: आरसीबी-गुजरात फाइनल का टॉस कौन जीता

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 फाइनल का महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी भिड़ंत को लेकर दोनों ही टीमों के प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दोनों कप्तान चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

अहमदाबाद की पिच पर इस सीजन में बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला है। शाम के समय मैदान पर ओस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है जिससे बाद में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। फाइनल के दबाव को देखते हुए पिच का मिजाज मैच का रुख तय करेगा।

aaj ke match ka toss kon jeeta

आज के मैच का टॉस कौन जीता

इस ऐतिहासिक खिताबी मैच का टॉस आरसीबी ने जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैदान का इतिहास चेज करने वाली टीम के पक्ष में रहा है, इसलिए यह निर्णय लिया होगा लेकिन फाइनल में पहले स्कोर बनाना फायदे का सौदा हो सकता है। आरसीबी ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले नॉकआउट मैच में गिल ने धमाकेदार शतक जड़कर राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर में करारी शिकस्त दी थी। आज के महामुकाबले में भी गुजरात टाइटंस को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी और उन पर सबकी नजरें टिकी होंगी। गुजरात ने साई किशोर की जगह अरशद खान को बुलाया है।

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले साल खिताब जीतने के बाद आरसीबी का पूरा प्रयास लगातार दूसरी बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम करने का रहेगा। रजत पाटीदार की सेना इस खिताबी मुकाबले को जीतकर अपने फैंस को एक बार फिर जश्न मनाने का बड़ा मौका देना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+