AI Political Leader: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार होंगे भविष्य के नेता? तकनीक ही चलाएगी सरकार

AI Political Leader: दुनिया भर में चुनाव प्रचार से लेकर सर्वे तक के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। अब चुनावी मुद्दों और मतदाताओं का मन पढ़ने के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल लिया जा रहा है। इसके बाद ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि क्या भविष्य में एआई की मदद से ही नेता चुने जाएंगे। क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर राजनीति और सरकार चलाने में होगा? इसमें कोई दो राय नहीं है कि तकनीक का प्रभाव राजनीतिक गलियारों तक पहुंचेगा।

दुनिया भर की जनता की अपने नेताओं से जवाबदेही, पारदर्शिता और तटस्थ फैसलों की अपेक्षा रहती है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में लोग ऐसे नेताओं की तलाश करेंगे जो न थकें, न भावनाओं में बहें, और न ही चुनावी वादों को तोड़ें। यह एक इंसानी अपेक्षा है, लेकिन क्या इसे पूरा करने के लिए वर्चुअल नेता आएंगे?

AI Political Leader

AI Political Leader: राजनीति में तकनीक का इस्तेमाल

अभी तक AI भाषण लिख रहा है, घोषणापत्र तैयार कर रहा है, सोशल मीडिया ट्रेंड्स का विश्लेषण कर रहा है और जनता के रुख को पढ़ रहा है। भारत में चुनाव आयोग भी AI टूल्स का सहारा लेकर फेक न्यूज की पहचान और ट्रैकिंग में जुटा है। हालांकि, इसके बाद भी हमें यह स्वीकार करना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो या तकनीक का कोई और स्वरूप, मशीन की अपनी सीमाएं हैं। मशीनें इंसानी विवेक और भावनाओं की जगह नहीं ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें: AI Sanskaar Bots: क्या अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिलेगी बच्चों को नैतिक शिक्षा और संस्कार?

दुनिया में जापान, इज़रायल और अमेरिका जैसे देशों में ऐसे प्रयोग हो चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 में एआई आधारित प्रचार रैलियां आयोजित की गई थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सबसे बड़ी ताकत होती है डेटा पर आधारित निष्पक्ष तथ्य रखने की क्षमता। यही वजह है कि अब ओपिनियन पोल बनाने से लेकर चुनाव प्रचार करने और जनता की भावनाओं को समझने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों को रिप्लेस नहीं कर सकता

AI नेता जनता की भावनाएं समझने और विवेक के आधार पर निर्णय लेने की क्षमता से लैस नहीं हो सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों के बारे में विशेषज्ञों की राय है कि इस पर बहुत अधिक निर्भरता "डेटा डिक्टेटरशिप" का खतरा बढ़ा सकती है। एआई का इस्तेमाल चुनावी प्रक्रिया में किया जा सकता है, वर्चुअल रैलियों और डेटा विश्लेषण में हो सकता है, सरकारी कामकाज को सरल बनाने के लिए भी कर सकते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ा तथ्य है कि मशीनें कभी भी इंसानी विवेक से ऊपर नहीं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: AI Animal Communication: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब कर सकेंगे जानवरों से बात!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+