AI Tools का इस्तेमाल फोन या लैपटॉप किससे करें? अगर आप भी हैं कनफ्यूज तो यहां जानें जवाब
AI tools On Phone Vs Laptop: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस हमारे आज के दौर की सच्चाई है। इसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स से लेकर आईटी प्रोफेशनल और कंटेंट क्रिएटर तक करते हैं। एआई का इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी में हो रहा है। आप घर या सफर के दौरान लोगों को चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते देखते होंगे। दूसरी ओर कुछ ऐसे भी पेशेवर होते हैं जो लैपटॉप या कंप्यूटर पर ही एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके मन में भी शंका है कि इन टूल्स का इस्तेमाल फोन से करें या लैपटॉप से, तो सारे जवाब यहां मिलेंगे।
AI Tools इस्तेमाल करते हुए पोर्टेबिलिटी का रखें ध्यान
मोबाइल फोन अपनी बेहतर पोर्टेबिलिटी और 24x7 इंटरनेट कनेक्टिविटी (सेलुलर + वाई-फाई) की वजह से तत्काल जरूरत के लिए आज भरोसेमंद विकल्प हैं। आपको किसी सवाल का जवाब जानना है या फिर रास्ता देखना है मोबाइल पर सब एक क्लिक की दूरी पर है। यही वजह है कि मोबाइल ब्राउजिंग अब कुल वेब ट्रैफ़िक का 60% से अधिक है, जो साल दर साल बढ़ता जा रहा है।

आपको चलते-फिरते चैटजीपीटी, टेक्स्ट जनरेशन या इमेज एडिटिंग जैसी सुविधाएँ चाहिए, तो फोन सबसे सुविधाजनक विकल्प साबित होता है। हालांकि, डेटा विश्लेषण और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों की जरूरतें लैपटॉप या डेस्कटॉप ही पूरी कर सकता है।
यह भी पढ़ें: AI Monsoon Party: एआई की मदद से करें मानसून पार्टी की प्लानिंग, ChatGpt से मिनटों में होगी पूरी तैयारी
प्रदर्शन और कार्यक्षमता
लैपटॉप और डेस्कटॉप पर AI टूल्स का इस्तेमाल बेहतरीन स्पीड, मल्टीटास्किंग क्षमता और स्टोरेज के लिए किया जाता है। खास तौर पर जेनेरेटिव AI (जैसे मिडजर्नी, स्टैब्लडीफ्यूजन) के लिए NPU/GPU-इनेबल AI लैपटॉप जैसे "CoPilot+ PCs" आज बहुत सी जॉब में जरूरत बन गए हैं।
ऑन-डिवाइस बनाम क्लाउड प्रोसेसिंग
मोबाइल में AI के काम सीधे डिवाइस पर होते जा रहे हैं। जैसे कि iPhone में Apple Intelligence, Android फोन में लाइव ट्रांसलेशन, वीडियो एडिटिंग वगैरह की सुविधा है। जब बड़े स्तर पर प्रोसेसिंग (ट्रेनिंग और बड़े मॉडल) की जरूरत हो, तो लैपटॉप की हार्डवेयर क्षमता और स्टोरेज चाहिए होती है। यह आपकी जरूरी फाइलों और मल्टीमीडिया टूल्स के डिलीट होने की आशंका को भी दूर करता है।
बैटरी और प्राइवेसी
मोबाइल पर एआई टूल के इस्तेमाल का सबसे बड़ा नुकसान होता है कि ज्यादातर फोन की बैटरी बहुत तेजी से कम होने लगती है। आपको हर थोड़ी देर पर चार्जिंग की जरूरत महसूस हो सकती है। लैपटॉप में अपेक्षाकृत बेहतर बैटरी क्षमता होती है और यहां AI प्रक्रियाएं ज्यादा बेहतर तरीके से पूरी हो सकती हैं। खास तौर पर क्लाउड-आधारित कामों के लिए लैपटॉप ही अच्छा विकल्प है।
काम की जरूरत का रखें ध्यान
कुछ काम जैसे सोशल मीडिया पोस्ट या फटाफट कंटेंट बनाने का काम मोबाइल पर एआई टूल्स के जरिए कर सकते हैं। पेशेवर एनालिटिक्स, AI ट्रेनिंग, इमेज-वीडियो बनाने और उन्हें प्रोफेशनल एडिटिंग जैसे कामों के लिए लैपटॉप ही अच्छा विकल्प है।
आसान शब्दों में कहें, तो अगर आपकी प्राथमिकता तेज गति, सुविधा और ऑन-द-गो AI टूल्स है, तो मोबाइल फोन बेहतर विकल्प हैं। अगर आप एडवांस लेवल की AI प्रोसेसिंग, स्टोरेज और मल्टीटास्किंग की तलाश में हैं, तो AI लैपटॉप जैसे CoPilot+ PCs या NPU- इनेबल डिवाइस ही भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं। अपनी सुविधा और काम की जरूरत के मुताबिक गैजेट्स का चुनाव करें।
यह भी पढ़ें: टेक्स्ट, वॉयस और कोडिंग में माहिर, पर फोटो से नहीं है नाता! वो 10 AI टूल्स जो नहीं करते हैं इमेज जेनरेट












Click it and Unblock the Notifications