मुंबई की लाइफ लाइन अब Artificial Intelligence के भरोसे, लोकल ट्रेन की तस्वीर बदलेगी AI
Artificial Intelligence In Mumbai Local: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल जापान और अमेरिका में लोकल ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। जापान में तो एआई का इस्तेमाल स्टेशन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए भी हो रहा है। अब मुंबई लोकल को भी पहले से बेहतर बनाने के लिए एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक की मदद से लोकल को और स्मार्ट बनाने की कोशिश की जा रही है। मुंबई में हर रोज तकरीबन 70 लाख यात्री सफर करते हैं।
मुंबई में हर साल बारिश और दूसरी वजहों से भीड़भाड़ और लेट-लतीफी की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अब आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस के इस्तेमाल के जरिए मुंबई लोकल को यात्रियों के लिए और सुविधाजनक बनाने की कोशिश हो रही है। लोगों को जल्द ही लेट-लतीफी और भारी भीड़ से थोड़ी राहत मिल सकती है। ट्रायल बेसिस पर AI-आधारित ट्रैफिक प्रेडिक्शन सिस्टम लागू करना शुरू किया गया है। इस तकनीक की मदद से लोकल ट्रेनों की टाइमिंग और भीड़ का आकलन कर स्मार्ट शेड्यूलिंग में मदद करेगा।

Artificial Intelligence का इस्तेमाल मुंबई लोकल में
AI आधारित ट्रैफिक प्रेडिक्शन सिस्टम एक इंटेलिजेंट मॉडल है जो पूर्ववर्ती यात्रा डेटा, मौसम की जानकारी, त्योहारों/छुट्टियों की सूची, और लाइव स्टेशन एंट्री-एग्ज़िट आंकड़ों को प्रोसेस करके भविष्यवाणी करता है। इससे यात्रियों को पहले ही पता चल जाएगा कि कब किस स्टेशन पर कितनी भीड़ होगी। यह सिस्टम न सिर्फ फास्ट और स्लो ट्रेनों के शेड्यूल को री-अलाइन कर सकता है, बल्कि प्लैटफॉर्म असाइनमेंट और कोच पोजिशनिंग तक को ऑप्टिमाइज करता है।
यह भी पढ़ें: AI Memory: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब आपकी यादें भी होंगी डिजिटल, जानें इस तकनीक के बारे में सबकुछ
AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से कैसे बदलेगी Mumbai Locl?
ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी: जहां भीड़ का अनुमान ज्यादा होगा, वहां अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जा सकेगी।
रियल टाइम अलर्ट: यात्रियों को मोबाइल ऐप के जरिए बताया जाएगा कि कौन सी ट्रेन कम भीड़ वाली है।
स्टेशन लोड डिस्ट्रिब्यूशन: भीड़ ज्यादा होने पर यात्रियों को वैकल्पिक स्टेशन या रूट सुझाया जाएगा।
रेलवे बोर्ड इसके लिए कर रहा बड़े पैमाने पर तैयारी
सेंट्रल रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, 'AI मॉडल को अभी ट्रायल बेस पर दादर, ठाणे और कुर्ला जैसे हाई फुटफॉल स्टेशनों पर इंटिग्रेट किया गया है। यदि सिस्टम सफल रहा, तो पूरे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में इसे लागू किया जाएगा।'
यह भी पढ़ें: AI vs Gut Feeling: मशीनें अब आपको देंगी सलाह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिल-दिमाग की जंग में बनेगा रेफरी!
मुंबईकरों के लिए गेम चेंजर
हर दिन 70 लाख से ज्यादा यात्री मुंबई लोकल में सफर करते हैं। AI के इस नए प्रयोग से भीड़भाड़ और लेट होने की समस्याओं में कमी आ सकती है। यात्रियों को स्मार्ट अलर्ट और बेहतर विकल्प मिलने से उनका सफर पहले से ज्यादा सहज और स्मार्ट हो जाएगा।
AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, अब ट्रांसपोर्ट का भविष्य तय कर रहा है। मुंबई लोकल जैसे भीड़भाड़ वाले सिस्टम में इसका उपयोग एक नई क्रांति की शुरुआत मानी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: AI Confession Booths: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो सकता है हमराज! जानें कैसे करती है यह तकनीक काम












Click it and Unblock the Notifications