Madhuri Dixit का 12 सेकंड का 'गंदा' वीडियो Leak? कैसे हुआ ये सब? क्लिप की सच्चाई ने उड़ाया होश
Madhuri Dixit 12 Second Video Leak: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से इसके गलत इस्तेमाल के मामले भी सामने आ रहे हैं। खासतौर पर डीपफेक टेक्नोलॉजी ने सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। अब किसी भी तस्वीर या वीडियो को देखकर तुरंत उस पर भरोसा करना आसान नहीं रह गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैला माधुरी दीक्षित वीडियो
हाल ही में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी AI डीपफेक का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्लैक कलर के बेहद बोल्ड गाउन में नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई और कई लोगों ने इसे असली मान लिया।

वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुई बहस
-वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोग माधुरी दीक्षित के लुक को देखकर हैरान रह गए तो कुछ ने वीडियो को असली समझकर आलोचना शुरू कर दी।
-हालांकि मामला ज्यादा बढ़ने से पहले ही फैक्ट चेक में सच्चाई सामने आ गई। जांच में पता चला कि ये वीडियो पूरी तरह AI की मदद से तैयार किया गया था और इसमें माधुरी दीक्षित की असली तस्वीरों के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई थी।
कैसे पकड़ा गया AI डीपफेक?
-एक्सपर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो में कई ऐसी चीजें थीं जो साफ तौर पर AI एडिटिंग की ओर इशारा कर रही थीं। असली तस्वीरों और वायरल वीडियो की तुलना करने पर ड्रेस के डिजाइन, नेकलाइन और बॉडी शेप में बड़ा अंतर नजर आया।
-इसके अलावा वीडियो में हाथों की उंगलियां, नाखून और चेहरे के एक्सप्रेशन भी असामान्य दिखाई दिए। यही वजह रही कि साइबर एक्सपर्ट्स ने इसे AI से तैयार किया गया डीपफेक कंटेंट बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी दी सफाई
एक्स (X) पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक असली इवेंट में माधुरी दीक्षित ने जो आउटफिट पहना था, वह वायरल वीडियो में दिख रहे गाउन से बिल्कुल अलग था। बताया गया कि वीडियो में उनके कपड़ों को डिजिटल तरीके से बदलकर नया लुक दिया गया था ताकि उसे ज्यादा वायरल और सनसनीखेज बनाया जा सके।
AI डीपफेक बनता जा रहा बड़ा खतरा
-ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार को AI डीपफेक का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कई फिल्मी सितारों की तस्वीरों और वीडियोज के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी कंटेंट वायरल किया जा चुका है।
-टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का कहना है कि आजकल कुछ AI टूल्स इतने एडवांस हो चुके हैं कि सिर्फ एक फोटो की मदद से असली जैसा दिखने वाला नकली वीडियो तैयार किया जा सकता है। यही वजह है कि अब सेलिब्रिटीज ही नहीं, आम लोग भी इस खतरे की चपेट में आ सकते हैं।
एक्सपर्ट्स ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह
-साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि किसी भी वायरल फोटो या वीडियो पर आंख बंद करके भरोसा न करें। खासतौर पर सेलिब्रिटीज से जुड़े विवादित कंटेंट को शेयर करने से पहले उसके सोर्स और फैक्ट्स जरूर जांचें।
-एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑफिशियल अकाउंट्स और भरोसेमंद मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी वेरिफाई करना बेहद जरूरी हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को लेकर कहा कि बिना जांचे-परखे ऐसे कंटेंट शेयर करने से गलत जानकारी तेजी से फैलती है।
फिल्मों में व्यस्त हैं माधुरी दीक्षित
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही फिल्म 'मां बहन' में नजर आने वाली हैं, जिसमें तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। डार्क कॉमेडी जॉनर पर आधारित इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications