AI In Teaching: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लेगा टीचर्स की जगह, बच्चों के पास होमवर्क नहीं सिर्फ चैटबॉट होगा?
AI In Teaching: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब पढ़ाई से लेकर रिसर्च और जरनल्स बनाने, नोट्स और समरी तैयार करने के लिए हो रहा है। जिस तरीके से एआई का इस्तेमाल जीवन के हर छोटे-बड़े पहलू में हो रहा है उसे देखकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। एक सवाल यह भी है कि क्या एआई और तकनीक के आ जाने से क्लासरूम की दुनिया खत्म हो जाएगी? बच्चों की जिंदगी में सिर्फ चैटबॉट होंगे और होमवर्क जैसी बातें बीते युग की हो जाएगी। अगर आपके पास भी ये सारे सवाल हैं, तो यहां इनके जवाब मिलेंगे।
AI In Teaching: क्लासरूम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आने वाले दिनों में स्मार्ट क्लासरूम में होगा। भारत में बहुत से नामचीन स्कूलों में इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। इसके साथ ही ऐसी चिंता भी जताई जा रही है कि क्या बच्चों की तकनीक पर इतनी ज्यादा निर्भरता उनकी क्रिएटिव थिकिंग और सवाल करने की क्षमता, उत्सुकता को पूरी तरह से समाप्त कर देगा।

यह भी पढ़ें: AI In Crime Investigation: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पुलिस की तीसरी आंख, इसकी पैनी नजर से बचना नामुमकिन
लर्निंग सिस्टम में बड़े स्तर पर होगा बदलाव
पिछले कुछ महीनों में छात्रों के बीच AI टूल्स का उपयोग तेजी से बढ़ा है। अब स्कूल के बच्चे भी प्रोजेक्ट्स हो या जनरल नॉलेज का सवाल, सबके जवाब के लिए चैटजीपीटी और चैटबॉट पर निर्भर हैं। बहुत से स्कूलों में बच्चों को एआई इस्तेमाल और लर्निंग से जुड़ी जानकारी भी दी जाने लगी है। इसमें कोई शक नहीं है कि तकनीक अब शिक्षा के तरीके और बच्चों की लर्निंग प्रोसेस को बदलेगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
AI की वजह से टीचर्स की भूमिका खत्म हो जाएगी?
इस ट्रेंड से टीचर्स कुछ अभिभावक और कई शिक्षाविद् चिंतित हैं। मुख्य चिंता है कि AI मददगार है, लेकिन बच्चे हर सवाल का जवाब बिना सोचे समझे चैटबॉट से लेने की आदत बना सकते हैं। इससे उनकी सोचने और समझने की क्षमता कमजोर हो सकती है। दूसरी ओर कुछ शिक्षक मानते हैं कि AI एक सहयोगी की तरह काम कर सकता है, अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए।
हम सभी तर्कों का विश्लेषण करें, तो कह सकते हैं कि AI बच्चों को उत्तर जरूर दे सकता है, लेकिन क्या वह जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति भी सिखा सकता है? शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बच्चे केवल जवाब ढूंढने पर निर्भर हो जाएं, तो क्रिएटिव थिंकिंग कम हो सकती है। यही वजह है कि कई स्कूल AI के इस्तेमाल पर गाइडलाइंस बना रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की होगी बड़ी भूमिका
हालांकि, इतना तय है कि AI टूल्स शिक्षा की दुनिया को नया आकार दे रहे हैं। आने वाले समय में यह संतुलन बनाना ज़रूरी होगा कि तकनीक बच्चों को सपोर्ट करे, सीखने का स्थान न ले। इसके लिए स्कूलों को ऐसा माहौल बनाना होगा जहां एआई की भूमिका जानकारी लेने के टूल के तौर पर हो और अभिभावकों को घर के अंदर पठन-पाठन की परंपरा विकसित करनी होगी।
यह भी पढ़ें: AI in Courtrooms: अब न्याय का फैसला भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगा? जानें कोर्ट के कामकाज पर कैसा असर होगा












Click it and Unblock the Notifications