मुक्कों की बरसात करने वाले भाइयों की घातक जोड़ी, इसी हफ्ते विरोधियों को ढेर करने मैदान पर उतरेगी
दो भाई और दोनों तबाही, आपने शायद सोशल मीडिया पर यह लाइन जरूर सुनी या देखी होगी। इस हफ्ते ऐसे ही दो लाजवाब भाइयों की जोड़ी रिंग में उतरकर शानदार प्रदर्शन दिखाएगी। हम बात कर रहे हैं लेबनान के शानदार फाइटर्स रमादान ओन्दाश और अब्दल्लाह ओन्दाश के बारे में।
यह दोनों मॉय थाई फाइटर्स इस शुक्रवार, 29 मई को होने वाले ONE Championship के साप्ताहिक इवेंट The Inner Circle में शिरकत करते हुए नजर आएंगे और दोनों का प्रयास होगा कि वह अपने और अपने देश के लिए जीत दर्ज करें।

19 वर्षीय रमादान ओन्दाश दोबारा लय पाने की फिराक में होंगे
"द स्कॉर्पियन" के नाम से जाने जाने वाले रमादान ओन्दाश का सामना इवेंट की मुख्य फाइट में थाईलैंड के घातक स्ट्राइकर सुरियानलैक से होगा। संगठन मे लगातार चार मैचों को जीतने के बाद उन्हें साल के अंत में अपने आखिरी मैच में करीबी अंतर से हार मिली। अब छोटे ओन्दाश का प्रयास होगा कि वह जीत की पटरी पर लौटें और मॉय थाई डिविजन को दिखाएं कि क्यों उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार माना जाता है।
मगर उनके सामने एक ऐसे फाइटर की चुनौती होगी, जो फाइट में भले ही कितना भी पिछड़ रहा है, कभी हार नहीं मानता। इसी जज्बे के कारण सुरियानलैक को वीकली इवेंट सीरीज में सबसे ज्यादा बोनस हासिल हुए हैं। युवा जोश और अनुभव की इस टक्कर में फैंस को एक जोरदार फाइट देखने को मिलेगी।
जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं अब्दल्लाह ओन्दाश
अब्दल्लाह ओन्दाश ने अपने छोटे भाई से एक साल पहले ONE में डेब्यू किया और लगातार चौथी विरोधियों को धूल चटाते हुए अपनी ताकत का बेजोड़ नमूना पेश किया। फिर एक हार ने उनकी लय को थामा, लेकिन उसके बाद से वह अपने तीनों विरोधियों को नॉकआउट कर विकसित हुई स्ट्राइकिंग का जलवा दिखा चुके हैं।
इस शुक्रवार को उनकी टक्कर थाईलैंड के अनुभवी स्टार डेनक्रियांगक्राई से होगी। डेनक्रियांगक्राई ने संगठन में नौ जीत दर्ज कीं और वह अपने पांच मुकाबलों को जीतने में सफल रहे हैं। ऐसे में यह शानदार लय में चल रहे स्ट्राइकर्स की टक्कर होगी।












Click it and Unblock the Notifications