RCB vs GT: क्वालीफायर मैच में आरसीबी करेगी बड़ा बदलाव? किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में किया जाएगा शामिल?

RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे से बड़ी खबर आ रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले इस महामुकाबले से पहले टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की बड़ी चर्चा सामने आई है। बेंगलुरु इस अहम मैच को जीतकर सीधे फाइनल का टिकट कटाना चाहती है।

इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उंगली में चोट खा बैठे थे। इलाज के लिए वे वापस यूनाइटेड किंगडम चले गए थे। हालांकि, नॉकआउट स्टेज से ठीक पहले वे वापस भारत लौट आए हैं और उन्होंने मैदान पर हल्के अभ्यास के साथ कुछ ड्रिल्स में हिस्सा लेना भी शुरू कर दिया है।

RCB vs GT

कप्तान रजत पाटीदार का बयान

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में साल्ट की फिटनेस पर स्थिति साफ की। पाटीदार ने बताया कि साल्ट अब फिट हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि धर्मशाला की पिच की स्थिति को देखने के बाद ही मैच के दिन उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है फेरबदल

अगर साल्ट की अंतिम ग्यारह में वापसी होती है, तो वे विराट कोहली के साथ दोबारा ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। साल्ट के चोटिल होने और जैकब बेथेल के भी अनफिट होने की वजह से पिछले मैच में वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग करनी पड़ी थी। साल्ट के आने से अय्यर फिर से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

वेंकटेश अय्यर के जज्बे की तारीफ

कप्तान पाटीदार ने मुश्किल समय में टीम के लिए किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार रहने वाले वेंकटेश अय्यर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अय्यर की मानसिकता बेहद सकारात्मक है। शुरुआत में ज्यादा मौके न मिलने के बावजूद उन्होंने खुद को तैयार रखा और ओपनिंग स्लॉट में आकर टीम के लिए तेजतर्रार पारी खेली।

जीतने वाली टीम फाइनल में

आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में चली जाएगी लेकिन हारने वाली टीम घर नहीं जाएगी। हारने के बावजूद टीम के पास एक और मौका रहेगा। तालिका में टॉप दो टीमों को यह फायदा मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+