Strait of Hormuz News: होर्मुज में टोल नहीं, नाम बदलकर ये टैक्स वसूलेगा ईरान! चकरा गया अमेरिका

Strait of Hormuz News: ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम परमाणु समझौते की खबरों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। अमेरिका ने समझौते में साफ किया है कि ईरान जहाजों से टोल टैक्स नहीं वसूलेगा। लेकिन अब तेहरान ने नया रास्ता निकालते हुए कहा है कि वह "सुरक्षा सेवा" और "पर्यावरण संरक्षण" के नाम पर शुल्क जरूर लेगा।

ईरान का कहना है कि इसे टोल कहना गलत है। दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल होर्मुज को लेकर यह बयान आने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार और खाड़ी देशों की नजर अब अगली घोषणा पर टिकी हुई है।

Strait of Hormuz News

Iran US interim nuclear Deal: ईरान ने बदला टोल का नाम

ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baghaei ने कहा कि "टोल टैक्स" शब्द पश्चिमी मीडिया ने इस्तेमाल किया है। उनके मुताबिक ईरान जहाजों को सुरक्षा देगा और समुद्री पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए काम करेगा, जिसके बदले शुल्क लिया जाएगा। बाघेई ने कहा कि होर्मुज समझौते के बाद पूरी तरह खुल जाएगा, लेकिन वहां सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इसलिए सेवा शुल्क लेना गलत नहीं माना जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Iran US Nuclear Deal: पाकिस्तान के अरमानों पर फिरा पानी! इस्लामाबाद नहीं इस देश में होगा ईरान-अमेरिका समझौता

दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज?

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में गिना जाता है। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। सऊदी अरब, यूएई, कतर और इराक जैसे देश इसी मार्ग से तेल और गैस निर्यात करते हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों को डर है कि अगर यहां तनाव बढ़ा तो तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। इसी वजह से होर्मुज को लेकर हर फैसला वैश्विक स्तर पर असर डालता है।

पर्यावरण टैक्स पर आएगा नया प्रोटोकॉल

ईरान का कहना है कि वह जल्द ही ओमान के साथ मिलकर नया प्रोटोकॉल जारी करेगा। इसके तहत जहाजों से पर्यावरण और सुरक्षा शुल्क लिया जा सकता है। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि उनकी कोशिश होर्मुज को साफ और सुरक्षित बनाए रखने की है। हालांकि कई पश्चिमी देशों को आशंका है कि यह "नए नाम से पुराना टोल" हो सकता है। आने वाले दिनों में जारी होने वाले प्रोटोकॉल से साफ होगा कि जहाजों को कितना भुगतान करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Iran Vs America: पाकिस्तान सेना प्रमुख बना डाकिया? ईरान-अमेरिका डील की रिपोर्ट लेकर जिनपिंग के शरण में शहबाज

समझौते में अमेरिका की बड़ी शर्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम परमाणु समझौते पर लगभग सहमति बन चुकी है। इसमें ईरान को होर्मुज पूरी तरह खोलने और जहाजों से सीधा टोल न लेने की शर्त माननी पड़ी है। बदले में अमेरिका ईरान पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देगा। साथ ही ईरान को तेल बेचने की छूट और विदेशों में जब्त कुछ रकम वापस मिलने की संभावना भी है। अब दुनिया की नजर इस बात पर है कि इस समझौते की आधिकारिक घोषणा कब होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+