Prateek Yadav Death: मरते दम तक प्रतीक यादव के दिल में चुभती रही ये बात, मिला तकलीफ का सबसे बड़ा सबूत!

Prateek Yadav Instagram Post Viral: समाजवादी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 13 मई 2026 को मात्र 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतीक के अचानक चले जाने से न केवल यादव परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

इस दुखद खबर के बीच उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर 'पिन' (Pin) की गई एक post लोगों का ध्यान खींच रही है, जो उनके दिल में छिपे किसी गहरे दर्द की गवाही दे रही है। आइए जानतें हैं उस वायरल पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

prateek yadav aparna yadav

प्रतीक को फिटनेस से था गहरा लगाव

देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे से होने के बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को हमेशा चुनावी राजनीति से दूर रखा। ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़े प्रतीक ने अपना पूरा ध्यान बिजनेस और फिटनेस पर केंद्रित किया। लखनऊ में वह एक जिम भी चलाते थे और रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय थे।

कहां विसर्जित हुईं प्रतीक की अस्थियां?

निधन के बाद 16 मई 2026 (शनिवार) को प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार में पवित्र गंगा की लहरों में विसर्जित कर दी गईं। लखनऊ से लेकर हरिद्वार तक का माहौल बेहद गमगीन रहा, जहां परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से अपने प्रिय को अंतिम विदाई दी।

तेज प्रताप यादव ने संभाला भाई की अस्थियों का कलश

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव 16 मई 2026 की सुबह करीब 9:15 बजे पूरे परिवार के साथ लखनऊ स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए निकलीं। परिवार ने अस्थि विसर्जन के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किया था, जिससे वे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर बदायूं सांसद आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर आगे चल रहे थे, जबकि देहरादून पहुंचने पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कलश संभाला।

बेटी ने पिता के नाम भेजा आखिरी सदेंश

हरिद्वार के वीआईपी घाट पर विसर्जन के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। प्रतीक यादव की छोटी बेटी ने अपने पिता की अस्थियों के साथ एक कार्ड भी गंगा में विसर्जित किया, जिस पर लिखा था- 'I LOVE PAPA'। अस्थि कलश को पकड़कर छोटी बेटी बिलख-बिलख कर रोने लगी, जिसे देख मां अपर्णा यादव और परिवार के अन्य सदस्य खुद को संभाल नहीं पाए।

मरते दम तक प्रतीक यादव के दिल में चुभती रही ये बात

प्रतीक यादव इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे, लेकिन उन्होंने एक खास संदेश को अपनी प्रोफाइल के टॉप पर पिन कर रखा था। इस पोस्ट में लिखा था- 'May Life Treat You the Way you treat animals' (जिंदगी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करे जैसा आप जानवरों के साथ करते हैं)। जानवरों के प्रति गहरा लगाव रखने वाले प्रतीक की इस पोस्ट पर अब लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग इसे उनकी साफगोई से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे उनके जीवन के आखिरी दिनों में मिले किसी मानसिक तनाव का संकेत मान रहे हैं।

तीर्थ पुरोहित के पास दर्ज हुई परिवार की वंशावली

धार्मिक परंपरा के अनुसार, विसर्जन के बाद तीर्थ पुरोहित ने परिवार की वंशावली में प्रतीक यादव का विवरण दर्ज किया। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने परिवार की ओर से पूरा विवरण दर्ज कराया। इस दौरान अक्षय यादव (प्रो. राम गोपाल यादव के बेटे) भी पूजन सामग्री और रस्मों में हाथ बंटाते नजर आए।

Prateek Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक, अपर्णा के पिता ने दी मुखाग्नि, इस हाल में दिखे अखिलेश यादव
Prateek Yadav: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक, अपर्णा के पिता ने दी मुखाग्नि, इस हाल में दिखे अखिलेश यादव

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई थीं सांसें

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 13 मई 2026 की सुबह जब प्रतीक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लेकर भागे। सुबह करीब 6:15 बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें 'मृत घोषित' कर दिया। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया है।

Prateek Yadav Funeral VIDEO: प्रतीक को अंतिम विदाई, दूसरी तरफ बेटियों को संभालते अखिलेश, अपर्णा से भी की बात
Prateek Yadav Funeral VIDEO: प्रतीक को अंतिम विदाई, दूसरी तरफ बेटियों को संभालते अखिलेश, अपर्णा से भी की बात

Prateek Yadav Death Timeline: रात से लेकर पोस्टमार्टम तक, जानें कब क्या हुआ?

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का असमय निधन पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक सदमे की तरह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 मई की रात को किचन में बेहोश मिलने से लेकर 13 मई 2026 को पोस्टमार्टम प्रक्रिया तक की पूरी टाइमलाइन इस प्रकार है:

  • रात 11:00 - 12:00 बजे (12 मई 2026, मंगलवार रात): प्रतीक यादव की तबीयत पहली बार खराब हुई। जिम से जुड़े सर्वेश पांडेय के मुताबिक, उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ सुधार होने पर वे घर वापस आ गए थे
  • सुबह 04:55 बजे (13 मई 2026): घर से अस्पताल को आपातकालीन (Emergency) कॉल की गई क्योंकि उनकी स्थिति दोबारा बिगड़ गई थी।
  • सुबह 05:55 - 06:00 बजे (13 मई 2026): अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट प्रतीक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें घर के रसोईघर (किचन) में बेहोश अवस्था में पाया गया था
  • सुबह 07:00 - 07:30 बजे (13 मई 2026): सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
  • सुबह 08:00 बजे (13 मई 2026): प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) मोर्चरी में स्थानांतरित किया गया।
  • सुबह 08:30 बजे (13 मई 2026): मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। डॉ. मौसमी सिंह सहित 3-4 डॉक्टरों की टीम ने यह प्रक्रिया शुरू की, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई गई और इससे पहले चेस्ट X-ray भी लिया गया।
  • सुबह 11:00 बजे (13 मई 2026): करीब दो घंटे तक चली विस्तृत पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हुई। डॉक्टरों ने जांच के लिए जरूरी सैंपल सुरक्षित रखे।
  • सुबह 11:15 बजे (13 मई 2026): कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिवार (अमन बिष्ट) को सौंप दिया गया।
Prateek Yadav Death: प्रतीक की मौत पर NHRC में शिकायत किसने की? SIT की मांग-पोस्टमॉर्टम पर सवाल! रहस्य क्या?
Prateek Yadav Death: प्रतीक की मौत पर NHRC में शिकायत किसने की? SIT की मांग-पोस्टमॉर्टम पर सवाल! रहस्य क्या?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+