सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ खेलेंगे या होंगे बाहर? बच्चे के जन्म के बाद आया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के धांसू प्लेयर्स सूर्यकुमार यादव दो दिन पहले ही पिता बने हैं। उनकी पत्नी बेटी को जन्म दिया है और वह पत्नी के साथ ही थे। अब सवाल यह है कि क्या वह रविवार को होने वाले मैच में मुबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। मुकाबला आरसीबी के खिलाफ है।

सूर्यकुमार यादव रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्रिकबज के अनुसार बच्चे के जन्म के कारण ब्रेक पर चल रहे सूर्या अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं और रायपुर में होने वाले इस मैच में मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

Suryakumar Yadav

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत

उनकी वापसी मुंबई इंडियंस के लिए संजीवनी का काम कर सकती है क्योंकि टीम वर्तमान में अंक तालिका में काफी संघर्ष कर रही है। सूर्यकुमार न केवल बल्लेबाजी में गहराई लाते हैं बल्कि टीम के नेतृत्व में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। यदि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पीठ की समस्या के कारण पूरी तरह फिट नहीं पाए जाते हैं तो एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को ही कप्तानी का जिम्मा संभालते हुए देखा जा सकता है।

पिछले मैच में कप्तान थे सूर्या

इससे पिछले मैच में भी उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार नेतृत्व किया था और टीम को जीत दिलाने में मदद की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यह मुकाबला मुंबई के लिए साख की लड़ाई जैसा है क्योंकि टूर्नामेंट के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब उनके पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। रायपुर के स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में सूर्या के अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

हार्दिक खेलेंगे या होंगे बाहर?

इस मुकाबले में हार से मुंबई इंडियंस इस सीजन बाहर हो सकती है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद निराश करने वाला रहा है। अब यह देखना अहम है कि हार्दिक खेलते हैं या नहीं। अगर वह बाहर रहते हैं, तो एक बार फिर से सूर्या ही टीम के कप्तान होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+