अभिषेक या वैभव नहीं, इस बल्लेबाज ने IPL में मचाई तबाही! स्ट्राइक रेट है सबसे घातक, आंकड़े देख चकरा जाएगा सिर!

IPL 2026 Priyansh Arya vs Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में टी20 क्रिकेट की परिभाषा बदलती नजर आ रही है। इस सीजन में बल्लेबाजों ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार स्ट्राइक रेट की रेस में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए युवाओं और अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया है।

जोश इंग्लिश (लखनऊ): 257.89 का तूफानी स्ट्राइक रेट (IPL 2026 Priyansh Arya vs Vaibhav Suryavanshi)

लखनऊ सुपर जायंट्स के जोश इंग्लिश इस लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि उन्होंने अब तक केवल दो पारियां खेली हैं, लेकिन महज 38 गेंदों में 98 रन कूटकर उन्होंने खलबली मचा दी है। उनका स्ट्राइक रेट 257.89 का है, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के जड़े हैं। जोश इंग्लिश आने वाले मुकाबलों में एक बार फिर गेंदबाजों पर हावी नजर आ सकते हैं।

IPL 2026 1

प्रियांश आर्य (पंजाब): 245.03 की रफ्तार

पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य ने इस सीजन में निरंतरता और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया है। 10 पारियों में उन्होंने 245.03 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए हैं। प्रियांश इस सीजन में सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। प्रियांश आर्य ने तेज खेलने के मामले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान): 236.55 का स्ट्राइक रेट

15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। उनके स्ट्राइक रेट (236.55) की खास बात यह है कि इसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं, जो बताता है कि वे केवल तेज ही नहीं बल्कि बड़ी पारियां भी खेल रहे हैं।

PBKS vs DC: पंजाब को चाहिए प्लेऑफ का टिकट! हारते ही दिल्ली का सपना होगा चकनाचूर, इतने बजे शुरू होगा मैच
PBKS vs DC: पंजाब को चाहिए प्लेऑफ का टिकट! हारते ही दिल्ली का सपना होगा चकनाचूर, इतने बजे शुरू होगा मैच

उर्विल पटेल (चेन्नई): 234.04 की धमक

चेन्नई सुपर किंग्स की खोज उर्विज पटेल ने अपनी छोटी मगर प्रभावशाली पारियों से सबको चौंकाया है। 4 पारियों में उन्होंने 234.04 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। कम मैचों में 12 छक्के लगाकर उन्होंने अपनी पावर-हिटिंग की क्षमता साबित की है।

PBKS vs DC: प्रियांश आर्य के नाम छक्कों की खास उपलब्धि, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
PBKS vs DC: प्रियांश आर्य के नाम छक्कों की खास उपलब्धि, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

अभिषेक शर्मा (हैदराबाद): 210.17 का स्ट्राइक रेट

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं, लेकिन रनों की संख्या (475 रन) के मामले में वे इन सभी से आगे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 210.17 का है और उन्होंने इस सीजन में एक शतक भी जड़ा है।

'टिकट के लिए TMC ने मांगे 5 करोड़, भारतीय क्रिकेटर ने खोली ममता की पोल, किया भूचाल लाने वाला खुलासा
'टिकट के लिए TMC ने मांगे 5 करोड़, भारतीय क्रिकेटर ने खोली ममता की पोल, किया भूचाल लाने वाला खुलासा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+