PBKS vs DC: प्रियांश आर्य के नाम छक्कों की खास उपलब्धि, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

PBKS vs DC: धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाकर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया है। प्रियांश आर्य ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए पावरप्ले के दौरान ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और एक धांसू रिकॉर्ड भी बनाया।

इस पारी के दौरान प्रियांश आर्य ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो पंजाब किंग्स से अब तक कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर सका। उन्होंने मैच की बिल्कुल पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से एक दर्शनीय छक्का जड़ा। खास बात यह है कि प्रियांश ने यह कारनामा अपने करियर में दूसरी बार किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2025 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए खलील अहमद की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था।

PBKS vs DC

विराट कोहली के क्लब में मारी एंट्री

आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची बहुत छोटी है। नमन ओझा ने साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ यह शुरुआत की थी। इसके बाद 2019 में विराट कोहली और 2024 में फिल साल्ट ने भी पहली गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा था। हाल ही में साल 2026 में यशस्वी जायसवाल ने भी मिचेल स्टार्क की गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की थी।

दो बार मैच में छक्के से शुरुआत वाले पहले क्रिकेटर

प्रियांश आर्या अब दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर दो बार मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने की हिम्मत दिखाई है। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने पंजाब किंग्स को एक मजबूत शुरुआत दिलाई और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मिचेल स्टार्क जैसे अनुभवी गेंदबाज के खिलाफ इस तरह की निडर शुरुआत करना प्रियांश के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है।

पारी में तीन बार की छक्के से शुरुआत

एक और खास उपलब्धि यह भी है कि उन्होंने पारी की शुरुआत में तीन बार पहली गेंद पर छक्का जमाया है, इस मामले में यशस्वी जायसवाल आगे हैं, वह 4 बार आईपीएल पारी इ छक्के से शुरुआत कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+