Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 May: SRH vs PBKS, हैदराबाद-पंजाब मैच में टॉस कौन जीता

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज आईपीएल 2026 में एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने वाला है जहां सनराइजर्स हैदराबाद अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स की मेजबानी कर रही है। पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

हैदराबाद की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है इसलिए क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है। पंजाब जहां अपनी बादशाहत बरकरार रखने की कोशिश करेगा वहीं हैदराबाद की टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज कर शीर्ष की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी।

Aaj Ke Match Kon Jeeta

यह मैच दोनों टीमों के लिए तालिका में अपनी श्रेष्ठता साबित करने का बड़ा अवसर है क्योंकि वर्तमान में पंजाब किंग्स तालिका में पहले स्थान पर काबिज है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है। हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने इस सीजन धमाका करने का काम किया है।

आज के मैच में प्रमुखता से जिन दो प्लेयर्स के ऊपर नजर रहेगी, उनमें अभिषेक शर्मा का नाम टॉप पर है। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन भी हैं। दोनों ही प्लेयर्स ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं और पंजाब के गेंदबाजों के लिए उनके सामने काम आसान नहीं होगा। पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर धांसू फॉर्म में चल रहे हैं।

पंजाब किंग्स में एक बदलाव देखने को मिला है, शशांक सिंह की वापसी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद में आज नितीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+