Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 May: राजस्थान या गुजरात किसने जीता मुकाबला? कौन बना मैच का हीरो!
Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 May: सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने मेजबान राजस्थान रॉयल्स (RR) को पूरी तरह पस्त कर दिया। पहले कप्तान शुभमन गिल की 84 रनों की आतिशी पारी और फिर राशिद खान की फिरकी के जाल में फंसकर राजस्थान की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। 230 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। राजस्थान की पूरी टीम 152 रनों पर सिमट गई और 77 रनों से मुकाबला हार गई। इस मैच के जीत के हीरो शुभमन गिल, राशिद खान और तीन विकेट लेने वाले जेसन होल्डर रहे।
शुभमन गिल ने 44 गेंदों में ठोक दिए 84 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 May)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रनों की सधी हुई पारी खेलकर नींव रखी। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। गिल ने अपनी 44 गेंदों की पारी में 84 रन बटोरे। हालांकि, उन्हें बृजेश शर्मा ने तुषार के हाथों कैच आउट कराया, लेकिन तब तक गुजरात 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर चुकी थी। जोस बटलर (13) आज कुछ खास नहीं कर सके और रवींद्र जडेजा का शिकार बने।

राजस्थान की खराब शुरुआत
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने खतरनाक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी (36 रन, 16 गेंद) को अरशद खान के हाथों कैच कराया। वैभव ने अपनी छोटी पारी में 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके बाद कागिसो रबाडा ने राजस्थान की कमर तोड़ दी। रबाडा ने पहले यशस्वी जायसवाल (3) और फिर हेटमायर (6) को पवेलियन भेजकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया।
राशिद खान की जादुई फिरकी: झटके चार बड़े विकेट
मध्यक्रम में जब राजस्थान को साझेदारी की जरूरत थी, तब राशिद खान ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया। राशिद ने एक के बाद एक ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे और डोनोवन फरेरा को बोल्ड कर राजस्थान की जीत की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। राशिद की सटीक लाइन और लेंथ का राजस्थान के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद राशिद खान ने रविंद्र जडेजा को भी अपना शिकार बनाया।
राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट चटकाए। उनके अलावा यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली, लेकिन वे गुजरात के रन रेट पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। जोफ्रा आर्चर जैसे दिग्गज गेंदबाज भी आज महंगे साबित हुए।















Click it and Unblock the Notifications