Mumbai Gold Silver Rate Today: PM मोदी की No गोल्ड अपील के बाद कहां पहुंचा सोने का भाव? क्या है चांदी का हाल?

Mumbai Gold Silver Rate Today: पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि 'वो एक साल तक सोना खरीदने से बचें', जिसके बाद से सर्राफा बाजार में हलचल पैदा हो गई है, निवशक परेशान नजर आ रहे हैं तो वहीं सर्राफा व्यपारियों की भी चिंता बढ़ी हुई है लेकिन इसी बीच राहत की बात ये है कि सोमवार की तुलना में मंगलवार को बाजार की स्थिति बेहतर नजर आ रही है।

आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 0.06% यानी 87 रुपये बढ़ा दिख रहा है जिसके बाद जिसके बाद इसका रेट 153750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक

  • सोना 24 कैरेट: 150362 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 137732 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 112772 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹152130 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹139450 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹114100 रुपये प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?

जहां आज सोने के भाव में मामूली वृद्धि हुई है वहीं दूसरी ओर चांदी मंद पड़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव आज सुबह तक 0.01% गिरकर यानी 37 रुपये गिरावट के साथ 278274 रुपये किलो हो गया है तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है।

चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?

  • चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,750
  • चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹27,500
  • चांदी प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,75,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

Mumbai Gold Silver Price Today: पीएम मोदी की अपील पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

प्रधानमंत्री Narendra Modi की एक साल तक सोना न खरीदने वाली अपील पर एक्सपर्ट्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। ज्यादातर अर्थशास्त्री इसे विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और बढ़ते आयात बिल को कंट्रोल करने की रणनीति बता रहे हैं, जबकि ज्वेलरी इंडस्ट्री का कहना है कि भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपरा से जुड़ा है। तो वहीं कई आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारत हर साल भारी मात्रा में सोना आयात करता है और इसका भुगतान डॉलर में होता है। ऐसे में अगर गोल्ड इम्पोर्ट घटता है तो डॉलर की बचत होगी और रुपये पर दबाव कम होगा।

'पैनिक सिग्नल नहीं बल्कि डिफेंसिव इकोनॉमिक स्ट्रैटेजी'

थिंक टैंक GTRI और मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत ने FY26 में करीब 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया। अगर गोल्ड खरीद 30-40% भी घटे तो देश अरबों डॉलर बचा सकता है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि पीएम मोदी का बयान "पैनिक सिग्नल" नहीं बल्कि एक डिफेंसिव इकोनॉमिक स्ट्रैटेजी है, क्योंकि ईरान युद्ध और महंगे कच्चे तेल के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

यह पढ़ें: मोदी की 'No Gold' अपील से क्या सच में 1 करोड़ लोग हो जाएंगे बेरोजगार? इस चेतावनी के पीछे की 'इनसाइड स्टोरी'
यह पढ़ें: मोदी की 'No Gold' अपील से क्या सच में 1 करोड़ लोग हो जाएंगे बेरोजगार? इस चेतावनी के पीछे की 'इनसाइड स्टोरी'
यह पढ़ें:भारत के पास कितना GOLD? एक परिवार के सोना न खरीदने से सचमुच फर्क पड़ेगा? PM मोदी के अपील का जान लीजिए गणित
यह पढ़ें:भारत के पास कितना GOLD? एक परिवार के सोना न खरीदने से सचमुच फर्क पड़ेगा? PM मोदी के अपील का जान लीजिए गणित

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+