Thalapathy Vijay के राजतिलक में Trisha Krishnan का रॉयल अंदाज! साड़ी और माथे पर बिंदी, सादगी ने जीता सबका दिल

तमिलनाडु में आज एक नए युग का उदय हो गया है। सुपरस्टार थलपति विजय ने आधिकारिक तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जहां राजनीति और ग्लैमर का अद्भुत संगम देखने को मिला। विजय के शपथ लेते ही पूरा स्टेडियम 'थलपति-थलपति' के नारों से गूंज उठा। इस गौरवशाली क्षण की सबसे खास गवाह बनीं उनकी करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन, जिनकी एंट्री ने वहां मौजूद हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तृषा ने बेहद खूबसूरत सी ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर सुनहरी कढ़ाई का काम था। उन्होंने इसे बेज रंग के एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया। उनके गहनों की बात करें तो उन्होंने डायमंड और रूबी का चोकर सेट और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे।

trisha krishnan

मिनिमल मेकअप, एक छोटी सी बिंदी और चमेली के फूलों (मल्ली पू) से सजे बालों में वह बेहद शालीन और प्रभावशाली नजर आ रही थीं। स्टेडियम में वह अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंचीं और विजय के शपथ लेते समय उनके चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था।

विजय की जीत के लिए की थी तिरुपति में प्रार्थना

तृषा और विजय की अटूट दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। 4 मई को, जो तृषा का जन्मदिन भी था, जब चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे थे, तब तृषा तिरुपति मंदिर में विजय की जीत के लिए प्रार्थना करती नजर आई थीं। नतीजे पक्ष में आते ही वह सबसे पहले विजय को बधाई देने उनके घर पहुंचने वालों में शामिल थीं। फैंस का मानना है कि तृषा न केवल एक सह-कलाकार हैं, बल्कि विजय के राजनीतिक संघर्ष में उनकी सबसे बड़ी 'पिलर ऑफ स्ट्रेंथ' रही हैं।

VCK किसकी पार्टी है? जो Vijay Thalapathy की TVK की तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बनी संकटमोचन
VCK किसकी पार्टी है? जो Vijay Thalapathy की TVK की तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बनी संकटमोचन

विजय के राजनीतिक सफर के दौरान तृषा ने हमेशा मौन लेकिन मजबूत समर्थन दिया है। मतदान के दिन उन्होंने अपनी फोटो के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म 'गिल्ली' (Ghilli) का संगीत लगाया था, जिसे फैंस ने विजय की 'विजयी शुरुआत' का संकेत माना था। बड़े पर्दे पर 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली इस जोड़ी की केमिस्ट्री आज राजनीति के मंच पर भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही।

विवादों के बीच गहरी होती दोस्ती

विजय के निजी जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव और उनकी पत्नी संगीता द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद से विजय और तृषा की नजदीकी अक्सर सुर्खियों में रहती है। हालांकि, दोनों ने कभी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आज विजय के जीवन के सबसे बड़े और ऐतिहासिक दिन पर तृषा की सरेआम मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि उनके बीच का रिश्ता हर विवाद से परे और बेहद गहरा है।

न सफेद वेष्टी, न पारंपरिक कुर्ता! ब्लैक सूट में शपथ लेने पहुंचे CM विजय, वायरल हुआ थलापति का स्वैग वाला लुक
न सफेद वेष्टी, न पारंपरिक कुर्ता! ब्लैक सूट में शपथ लेने पहुंचे CM विजय, वायरल हुआ थलापति का स्वैग वाला लुक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+