Advertisement

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा कोरोना संक्रमित, अपोलों में भर्ती कराए गए


नई दिल्ली, 20 अप्रैल: कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आनंद शर्मा की हालत स्थिर बताई गई है।

Coronavirus India Update: Rahul Gandhi भी महामारी की चपेट में, ट्वीट कर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स में मनमोहन सिंह को डॉक्टरों की एक विशेष टीम की निगरानी में रखा गया है। 88 साल के मनमोहन सिंह ने हाल ही में वैक्सीन की डोज भी लगवाई थी, लेकिन इसके बाद भी वो संक्रमित हो गए हैं। मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने 4 मार्च को एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था। सोमवार को ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपेार्ट पॉजिटिव आने के बाद वो आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।

देश में कोरोना केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में लगातार दो लाख से नए मामले हर रोज आ रहे हैं। सोमवार को लगातार पांचवें दिन दो लाख से ज्यादा केस आए हैं। आज 2.73 लाख से अधिक नए मामले सामने आए वहीं 1,619 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद देश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,50,61,919 हो गया है। अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19,29,329 है।

Delhi Lockdown: मजदूरों का पलायन शुरू, आनंद विहार, सराय काले खां बस अड्डे पर उमड़ी हजारों की भीड़

Advertisement
Advertisement

ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

More CONGRESS News arrow_forward

English Summary

Senior Congress leader Anand Sharma tests positive for Coronavirus admitted to Apollo Hospital
Read more...