'विदेशी प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल कम करें, 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद PM Modi की नई गुजारिश

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी सामानों पर निर्भरता कम करने और संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा के बाद मोदी ने कहा कि आज देश को हर नागरिक के छोटे-छोटे प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने लोगों से विदेशी उत्पाद कम खरीदने, पेट्रोल-डीजल बचाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने और यहां तक कि एक साल तक सोना न खरीदने की भी सलाह दी।

Reduce the use of foreign products

'हर बूंद से घड़ा भरता है'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर साल कई जरूरी चीजों के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च करता है। लेकिन पश्चिम एशिया युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर देश का हर नागरिक थोड़ी-थोड़ी बचत करे, तो इसका बड़ा असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि जैसे कोविड संकट से देश निकला था, वैसे ही इस मुश्किल दौर से भी भारत मजबूती से बाहर आएगा।

होर्मुज संकट से बढ़ी दुनिया की टेंशन

ईरान-अमेरिका तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से दुनिया भर में तेल सप्लाई को बड़ा झटका लगा है। इसका असर सीधे पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई पर पड़ रहा है। कच्चा तेल 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है, जिससे भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ गई है।

मोदी की अपील पर शुरू हुआ सियासी घमासान

हालांकि पीएम मोदी की 'मितव्ययिता' वाली अपील को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। विपक्ष ने सवाल उठाया कि एक तरफ जनता से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री लगातार रोड शो कर रहे हैं। सोमवार तक मोदी के 12 घंटे में तीन रोड शो हो चुके थे, जबकि पिछले कुछ दिनों में पटना और कोलकाता समेत कई शहरों में भी उनके रोड शो हुए थे। इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+