37 साल की फेमस एक्ट्रेस ने भारत छोड़ा, 16 साल बाद हुई ऐसी हालत, वीडियो में रोते हुए सामने रखा सच
Mandana Karimi: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी, जो 'बिग बॉस 9' और 'लॉकअप' जैसे शोज से अपनी पहचान बना चुकी हैं, ने 16 साल तक भारत में रहने के बाद देश छोड़ दिया है। ईरान मूल की 37 साल की एक्ट्रेस ने बेहद भावुक अंदाज में ये खबर शेयर की है और भारत को अपना 'दूसरा घर' बताया है। उनके लिए ये एक बेहद कठिन फैसला है।
मंदाना करीमी ने खामेनेई की मौत का जश्न मनाया था
मंदाना करीमी का ये कदम तब आया है, जब वह अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान अपनी बेबाक टिप्पणियों के चलते सुर्खियों में थीं। मार्च 2026 में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का जश्न मनाया था। उनका दावा था कि खामेनेई ने ईरानी जनता को बहुत प्रताड़ित किया था।

मंदाना करीमी ने क्यों छोड़ा भारत?
-मंदाना करीमी ने अपने भारत छोड़ने की खबर इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए दी। 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में फैन ने उनसे मुंबई छोड़ने के बारे में पूछा था। इसके जवाब में मंदाना करीमी ने एयरपोर्ट से एक इमोशनल वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है- मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कह पाऊंगी लेकिन अलविदा भारत। ये मुश्किल होने वाला है।
-वीडियो में मंदाना करीमी ने आगे कहा- भारत में लगभग 16 साल बिताने के बाद, आखिरकार मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़ रही हूं। अब एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं। नया देश, नया घर, सब कुछ नया होगा। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक वह पूरी तरह से बाहर नहीं निकल जातीं, तब तक ज्यादा जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं कर सकतीं।
'भारत में मेरी लड़ाई कई साल से चल रही है'
-आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में मंदाना ने 'सुरक्षा कारणों' से भारत छोड़ने की योजना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था- मैं भारत छोड़ने पर विचार कर रही हूं, वो भी सुरक्षा कारणों से। भारत में ईरान का समर्थन करने का मेरा अपना तरीका है। सच्चाई के बारे में खुलकर बोलना, अधिकारियों की आलोचना करना और हार न मानना।
-मंदाना करीमी ने आगे बताया- इसके कई कारण हैं। भारत में मेरी लड़ाई कई साल से चल रही है और अब इसका कोई मतलब नहीं रह गया है। मंदाना ने भारत में समर्थन न मिलने पर निराशा भी व्यक्त की, जिससे उनके एक्टिविज्म का उनकी निजी जिंदगी पर गहरा असर पड़ा।
'मैं ईरान नहीं जा सकती, मुझ पर बैन लगा है'
-मंदाना करीमी ने कहा- न दोस्तों से, न सरकार से, न मीडिया से, अब यहां घर जैसा महसूस नहीं होता। ये मुश्किल रहा है लेकिन सब कुछ ईरान, जावेद शाह और मेरे लोगों के नाम है। मैं बिना किसी सहारे के भी ये दोबारा करूंगी।
-मार्च 2026 में मंदाना ने स्पष्ट किया था कि वह ईरान वापस नहीं जाएंगी क्योंकि एक दशक पहले ही उन पर वहां प्रतिबंध लग चुका है। उन्होंने कहा था- मुझ पर 10 साल पहले ईरान में बैन लगा दिया गया था। मैं ईरान वापस नहीं जा सकती। हां, मैं भारत छोड़ रही हूं, लेकिन मैं ईरान वापस नहीं जा रही हूं।"
-भारत में समर्थन की कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था- मुझे भारत में कोई सपोर्ट नहीं मिला। अचानक, जब खामेनेई की मौत हो गई, हर कोई सड़कों पर है और वो सच में खामेनेई के लिए शोक मना सकते हैं, जो मैं नहीं कर पाई और अब भी नहीं कर सकती।
मंदाना करीमी का करियर और परिवार
-आपको बता दें कि मंदाना करीमी को आखिरी बार साल 2022 की नेटफ्लिक्स फिल्म 'थार' में देखा गया था। एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद वह कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' (2022) में भी नजर आई थीं।
-मंदाना करीमी का जन्म 19 मई 1988 को ईरान के तेहरान में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता ईरानी-भारतीय मूल के हैं और मां फारसी हैं। उनका बचपन तेहरान में बीता था।












Click it and Unblock the Notifications