Dhurandhar 2 OTT Release: 1800 करोड़ कमाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही 'धुरंधर 2', कब और कहां देखें?
Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की हाई-वोल्टेज एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब जिन दर्शकों ने इसे बड़े पर्दे पर नहीं देखा, वो इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'धुरंधर 2' के डिजिटल रिलीज ने बढ़ाई उत्सुकता
फिल्म 'धुरंधर 2' की लगातार सफलता के कारण इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर हर दिन ये सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर 'धुरंधर 2' ऑनलाइन कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है फिल्म का जलवा
-19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के कई हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में करीब 1800 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और इसकी कमाई अभी भी थमती नजर नहीं आ रही है।
-फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलने की वजह से मेकर्स ने इसकी ओटटी रिलीज को थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला किया था। आमतौर पर बड़ी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने से पहले करीब 2 महीने का थिएट्रिकल विंडो रखा जाता है ताकि सिनेमाघरों की कमाई प्रभावित न हो।
OTT रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल
-फिल्म 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक टाइटल कार्ड ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' आगामी 14 मई 2026 (गुरुवार) से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है।
-चर्चा ये भी है कि भारत में फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज किया जा सकता है जबकि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए इसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक किसी भी प्लेटफॉर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
OTT वर्जन में मिलेगा ज्यादा कंटेंट
-फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सामने आई एक और दिलचस्प जानकारी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओटीटी पर रिलीज होने वाला वर्जन थिएटर कट से थोड़ा लंबा हो सकता है।
-बताया जा रहा है कि डिजिटल वर्जन का रनटाइम करीब 3 घंटे 53 मिनट होगा, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुए वर्जन से कुछ मिनट ज्यादा है। माना जा रहा है कि इसमें कुछ अनदेखे और एक्सटेंडेड सीन्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें थिएटर रिलीज में जगह नहीं मिली थी।
1800 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब फिल्म
-रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल मार्केट में भी बड़ी सफलता हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से 1800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।
-रिलीज के 50 दिनों बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज बना हुआ है, जो ये साबित करता है कि 'धुरंधर 2' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि साल की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में से एक बन चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications