Agnimitra Paul Caste: पश्चिम बंगाल की मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल की क्या है जाति? महिलाओं में कैसे खिलाया कमल
Agnimitra Paul Caste: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज यानी 9 मई 2026 (शनिवार) का दिन ऐतिहासिक बन गया है। दशकों तक वामपंथी शासन और उसके बाद लंबे समय तक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार देखने वाले बंगाल में अब पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना ऐतिहासिक पल का गवाह
Brigade Parade Ground में आयोजित भव्य समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। आमतौर पर राजनीतिक रैलियों और जनसभाओं के लिए मशहूर ये मैदान आज पूरी तरह शपथ ग्रहण समारोह के रंग में रंगा नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लाखों समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे और पूरे मैदान में जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।

पश्चिम बंगाल के सीएम बनें सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी ने बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में शपथ ली। खास बात ये रही कि कभी ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सुवेंदु ने उन्हीं के गढ़ भवानीपुर में बड़ी जीत दर्ज कर सत्ता तक का सफर तय किया है।
बीजेपी सरकार में नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हालांकि मंत्रिमंडल की आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक गलियारों में कई बड़े नामों की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की वरिष्ठ नेता अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) और पूर्व सांसद रूपा गांगुली (Rupa Ganguly) को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
अग्निमित्रा पॉल बनीं बंगाल की मंत्री
महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए पार्टी इन नेताओं को प्रमुख मंत्रालय सौंप सकती है। खासतौर पर अग्निमित्रा पॉल का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अग्निमित्रा पॉल की जाति और धर्म को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।
कौन हैं अग्निमित्रा पॉल?
अग्निमित्रा पॉल पश्चिम बंगाल बीजेपी की चर्चित महिला नेताओं में गिनी जाती हैं। वह आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं और राजनीति में आने से पहले फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी अग्निमित्रा पार्टी का मजबूत चेहरा मानी जाती हैं।
पश्चिम बंगाल की मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल की क्या है जाति और धर्म?
-अग्निमित्रा पॉल, जो पश्चिम बंगाल से भाजपा की एक प्रमुख नेता और विधायक हैं, कायस्थ जाति (Kayastha) से ताल्लुक रखती हैं। आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं।
-पॉल (Pal/Paul) बंगाल में एक प्रमुख हिंदू उपनाम है जो मुख्य रूप से बंगाली कायस्थ समुदाय से संबंधित है और बंगाल के कायस्थों के बीच ये उपनाम प्रचलित है। पारंपरिक रूप से पाल (पॉल) उपनाम की उत्पत्ति संस्कृत शब्द 'पाला' (Pala) से मानी जाती है, जिसका अर्थ रक्षक, रखवाला या चरवाहा होता है। पाल राजवंश (Pala Dynasty) से भी इसका संबंध बताया जाता है। आपको बता दें कि अग्निमित्रा पॉल हिंदू धर्म को मानती हैं।
-बंगाल में पॉल सरनेम को कायस्थ माना जाता है। वहीं कुछ मामलों में, पॉल/पाल परिवार परंपरागत रूप से कुम्हार (मूर्तिकार/कुमार पाल) शिल्प से जुड़े हो सकते हैं, जिसके कारण उन्हें ओबीसी प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकता है। ये भारत और बांग्लादेश में पाया जाने वाला सामान्य सरनेम है। इतिहासकारों के अनुसार, गुप्त काल के शिलालेखों में कायस्थों के नामों में पाल उपनाम का उल्लेख मिलता है, जो अब बंगाल के कायस्थों तक सीमित हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications