Advertisement

OPPO F9 Pro की पहली सेल बेंगलुरु में!


बेंगलुरु। आप किसी स्मार्टफोन में पहली चीज क्या देखते है? लुक, टेक्नोलॉजी कैमरा आदि, यही सब न? अक्सर हमें कुछ विशेषताओं को लेकर अपनी प्राथमिकता निर्धारित करनी होती है। अगर हम आपको बताएं कि एक अगल तरह स्मार्टफोन जो सारी खूबियों के साथ मिलेगा और आपको अधिक प्रभावित करेगा? OPPO F9 Pro बाजार में आने वाला ऐसा ही एक नया फोन है जो लोगों को आकर्षित कर रहा है।

ब्रैंड न्यू OPPO F9 Pro की पहली सेल चर्च स्ट्रीट बैंगलोर के OPPO फ्लैगशिप शोरूम में हुई थी। इस स्मार्टफोन की पहली झलक पाने की उत्सुकता OPPO प्रशंसकों में साफ तौर पर देखी जा सकती थी। लुक और टेक्नोलॉजी के सही संयोजन के कारण, नए स्मार्टफोन ने लगभग सभी आयु वर्ग के लोगों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र थीं।

इस नए स्मार्टफोन के बारे में पूछे जाने पर, काजल ने कई बातें बताई। उन्होंने कहा कि ये फोन VOOC फ्लैश चार्जिंग क्षमता से लैस होगा। यह डिवाइस को चार्ज करने के केवल 5 मिनट के बाद दो घंटे के टॉकटाइम देगा जोकि वाकई कमाल का है। काजल ने फोन के लुक के बारे में और स्टाइल के बारे में भी बात की। सी 4ETECH के संस्थापक एमआर अश्विन गणेश भी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस स्मार्टफोन के बारे में कहने के लिए कई सकारात्मक चीजें हैं। OPPO F9 Pro प्रो में उन्हें आकर्षित करने वाली मुख्य चीजें वीओयूसी चार्जिंग और वॉटर-ड्रॉप स्क्रीन थीं।

यह जानने का तरीका क्या है कि स्मार्टफोन लोगों के बीच सफल है या नहीं? ग्राहकों से इसके बारे में पूछकर, बहुत से ग्राहक खुश थे, उन्होंने फोन के कैमरे के बारे में और आज के फैशन के बारे में बताया। इन लोगों में मुख्य रूप से युवाओं या सेल्फी क्लिकिंग पीढ़ी का प्रभुत्व था, लेकिन कम आयु वर्ग वाले भी पीछे नहीं थे। OPPO F9 Pro के बारे में आपको जो कुछ जानने की जरूरत है, वह यहां है।

Advertisement
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर और 6.3-इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ ये फोन आता है। फोन की इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है जिसका मतलब है कि आपको स्टोरेज बनाने के लिए पुरानी तस्वीरों और वीडियो को डिलीट नहीं करना पड़ेगा। यह स्मार्टफोन सेल्फी प्रेमियों के लिए बिल्कुल सही है। शानदार 25 मेगापिक्सेल कैमरा के साथ ये फोन को और भी आकर्षक बनाता है। फोन से लिया गया फोटो बिना फ़िल्टर के भी Instagram- योग्य होगा।

इन बातों का विश्वास करने के लिए आपको खुद इसे आजमा होगा। केवल 8 मिमी की थिकनेस के साथ, नया OPPO F9 Pro सुपर स्लीक फोन है। नई तकनीक से लैस इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका रंग है जो स्टैरी पर्पल, सनराइज रेड एंड ट्वीलाइट ब्लू के पैटर्न में आ रहा है। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? अपने निकटतम OPPO फ्लैगशिप शोरूम जाकर इस शानदार स्मार्टफ़ोन को लें जो आपको काफी पंसद आएगा।

ये भी पढ़ें: VOOC फ्लैश चार्जिंग और ड्यूल कैमरा के साथ आ रहा है OPPO F9 Pro

ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

More SMARTPHONE News arrow_forward

Read more about:

English Summary

The First Sale Of OPPO F9 Pro In Bangalore!
Read more...