Bihar Cabinet: नीतीश कुमार के बेटे निशांत सहित 3 पूर्व CM के बेटों ने ली शपथ, कौन हैं ये युवा चेहरे?

Bihar Cabinet Ministers: बिहार की सियासत में गुरुवार, 7 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक रहा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में NDA सरकार ने अपना पूर्ण स्वरूप प्राप्त कर लिया। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) की अगुआई वाली NDA सरकार में 15 बीजेपी के चेहरों और 13 JDU नेताओं के साथ-साथ अन्य घटक दलों के 4 लोगों को जगह मिली है।

इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और BJP प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन सहित NDA के तमाम दिग्गज मंच पर मौजूद रहे। इस विस्तार के साथ ही बिहार की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या अब 35 हो गई है। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में हुए इस आयोजन ने न केवल सरकार को मजबूती दी है, बल्कि बिहार की राजनीति में नए समीकरणों को भी जन्म दिया है।

Bihar Cabinet Ministers

विरासत और सियासत का संगम, 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे कैबिनेट में

इस मंत्रिमंडल विस्तार की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों को स्थान मिला है। यह राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक दुर्लभ संयोग है।

  • निशांत कुमार: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आखिरकार मंत्री पद की शपथ ली। पिछले कई दिनों से उनके राजनीति में आने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर अब विराम लग गया है।
  • नीतीश मिश्रा: दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा को भी कैबिनेट में जगह मिली है।
  • संतोष कुमार सुमन: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह के दौरान उनके पिता और पूर्व सीएम मांझी भी वहां मौजूद थे।

राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गजों के उत्तराधिकारियों को मिली जगह

नई सरकार में केवल पूर्व मुख्यमंत्रियों के परिवार ही नहीं, बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के परिजनों को भी तरजीह दी गई है-

  • श्रेयसी सिंह: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और BJP विधायक श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया गया है। वह दिवंगत केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की सुपुत्री हैं।
  • दीपक प्रकाश: JDU के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

मंत्रिमंडल का गणित, एक सीट अब भी खाली

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली इस सरकार में अब मंत्रियों की कुल संख्या 35 हो गई है। संवैधानिक नियमों के अनुसार, बिहार कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं।

फिलहाल एक पद को रिक्त रखा गया है, जिसे भविष्य के राजनीतिक घटनाक्रमों और गठबंधन की जरूरतों के हिसाब से भरे जाने की संभावना है। गांधी मैदान में उमड़ी भारी भीड़ और दिग्गजों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet: JDU के 3 और BJP के 5 नए चेहरे कैबिनेट में शामिल, किन पुराने खिलाड़ियों पर सम्राट ने खेला दांव?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+