ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में 1832 पदों पर भर्तियां
राजस्थान ने एक बार फिर योग्य उम्मीदवारों के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। स्टेनोग्राफर और महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के बाद अब इस प्रदेश ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है।

जयपुर। राजस्थान ने एक बार फिर योग्य उम्मीदवारों के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है। स्टेनोग्राफर और महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के बाद अब इस प्रदेश ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्री सेवा चयन बोर्ड ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पूरे 1832 पदों पर वैकेंसी निकाली है जिसके लिए उम्मीदवार 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर केवल एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है।

पद का विवरण, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
कुल पद: 1832
पद का विवरण: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदन शुल्क: जनरल/यूआर और ओबीसी क्रीमी लेयर वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये शुल्क देना होगा। ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर को 250 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
ये भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, स्टेनोग्राफर के 1085 पदों पर भर्तियां
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की आखिरी तारीख: 3 अगस्त, 2018

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
कैसे करें आवेदन: उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन कर शुल्क अदा करें।
वेबसाइट: www.rsmssb.rajasthan.gov.in












Click it and Unblock the Notifications