Mango Miyazaki : दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो की कीमत 2.50 लाख से तीन लाख रुपये
दुनिया का सबसे महंगा आम ओडिशा के खेत में उगाया गया है। किसान चंद्रू ने मैंगो मियाजाकी (mango miyazaki) की खेती ओडिशा के बरगढ़ में की है। एक किलो आम की कीमत 2.50 से तीन लाख रुपये के बीच है।
बरगढ़ (ओडिशा), 29 मई : अगर आप गर्मियों के मौसम में आम खाने के शौकीन हैं, तो ये खबर आपको रोमांचित कर सकती है। जापानी प्रजाति का आम मैंगो मियाजाकी (mango miyazaki) ओडिशा में उगाया गया है। मियाजाकी आम की कीमत सुनकर आपके पसीने छूट जाएंगे। एक किलो आम का रेट 2.50 लाख से तीन लाख रुपये के बीच है। इस रिपोर्ट में पढ़िए, क्या है ऐसा खास जो आम मियाजाकी की कीमत लाखों में है। गौरतलब है कि जापान का मियाजाकी प्रांत दुनिया भर में महंगे आम के लिए चर्चित है। दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी को जापान में 'ताइयो नो तमागो' नाम से जाना जाता है। बता दें कि पूरी दुनिया में आम की 3000 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इन 'मियाजाकी आम' इसलिए खास है क्योंकि एक किलो की कीमत लाखों में होने के कारण आर्थिक पैमाने पर यह सही मायनों में 'फलों का राजा' लगता है।

बांग्लादेश से लाए बीज, सरकार से मांगी मदद
माईसिटी लिंक्स डॉट इन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के किसान चंद्रू सत्या नारायण ने मियाजाकी आम के बीज बांग्लादेश से खरीदे। दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी आम उगाने के बारे में बरगढ़ जिले के नीलाथर गांव के किसान चंद्रू सत्य नारायण ने राज्य की नवीन पटनायक की सरकार से मियाजाकी मैंगो की मार्केटिंग में मदद की अपील की है।

मियाज़ाकी आम की जैविक खेती
गर्मी के मौसम में ताप बढ़ने पर लोगों को आम का स्वाद लुभाता है। कुछ आम की वेराइटी ऐसी हैं जो लोगों को मंत्रमुग्ध भी करती हैं। हालांकि, अगर आपको ऐसा आम मिले जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपये से लेकर 3 लाख प्रति किलोग्राम हो तो ये फल मजा देने के अलावा आपके पसीने भी छुड़ा देगा। ओडिशा में किसान चंद्रू सत्या नारायण ने मियाज़ाकी आम की जैविक खेती की है।

50 वर्षीय किसान चंद्रू युवाओं की प्रेरणा
दुनिया का सबसे महंगा आम मैंगो मियाजाकी उगाने के लिए 50 वर्षीय किसान चंद्रू तीन साल पहले बांग्लादेश गए थे। बांग्लादेश से जापानी प्रजाति के आम मियाजाकी का बीज लाने के बाद उन्होंने बरगढ़ में ऑर्गेनिक तरीके से मियाजाकी उगाई। किसान चंद्रू के सफल प्रयास से युवाओं को भी खेती से जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है।

ओडिशा का प्रमुख उत्पाद है आम
आम ओडिशा के महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों में शामिल होता है। यह राज्य के फल उत्पादन क्षेत्र के 60% में आम की खेती की जाती है। ओडिशा में प्रति हेक्टेयर 5.68 मीट्रिक टन आम उत्पादन होता है। नेशनल लेवल पर प्रति हेक्टेयर 8.65 मीट्रिक टन आम पैदा होते हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में ओडिशा के आमों की कीमत लगभग 19 बिलियन भारतीय रुपये आंकी गई थी।

'सुखाड़' में आम, RLD नेता जयंत चौधरी का रिएक्शन
न्यूज18डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के बरगढ़ में मियाजाकी आम की खेती के बारे में राज्य के असिस्टेंट एग्रीकल्चर डायरेक्टर ने कहा, यह सूखा प्रभावित क्षेत्र है, लेकिन किसान चंद्रू ने कड़ी मेहनत कर मियाजाकी आम का शानदार उत्पादन किया है। यह गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे महंगा आम ओडिशा में मिल रहा है। उन्होंने कहा, आम की मार्केटिंग के लिए सरकार हर जरूरी उपाय कर रही है। किसान चंद्रू की मियाजाकी आम की फसल पर माईसिटीलिंक्स की न्यूज रिपोर्ट को रीट्वीट कर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) नेता जयंत सिंह ने भी खुशी का इजहार किया।

एमपी में भी हो चुकी है मियाजाकी आम की खेती
जापान में मियाजाकी आम का उत्पादन संरक्षित वातावरण में किया जाता है।मीडिया के मुताबिक 'मियाजाकी आम' दुनिया में सबसे महंगी प्रजाति के रूप में मशहूर है। 2021 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी की कीमत ढाई लाख रुपये तक पहुंची थी। मध्य प्रदेश के जबलपुर में संकल्प सिंह परिहार ने अपने आम के बगान में मियाजाकी का उत्पादन किया था। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था कि महंगी प्रजाति के आम की सुरक्षा के लिए उन्हें तीन सिक्योरिटी गार्ड और 12 जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते रखने पड़े हैं।

बिहार में भी मियाजाकी आम का पेड़ !
ईटीवी भारत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में संकल्प परिहार के अलावा मियाजाकी बिहार के पूर्णिया में भी उगाया जा चुका है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मियाजाकी आम के 21 हजार रुपये प्रति किलो तक बिका है। पूर्णिया में मियाजाकी आम का पेड़ उगाने वाले विकास दास के मुताबिक उनकी पत्नी को विदेश से आए किसी मेहमान ने उपहार में मियाजाकी का पौधा दिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस किस्म के एक आम की कीमत करीब 2.70 लाख रुपये तक जा चुकी है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications