Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी के साथ विंग कमांडर अभिनंदन की 'पत्नी' बताकर वायरल की जा रही इस तस्वीर का क्या है सच

Recommended Video

    IAF Pilot Abhinandan की Wife Tanvi Marwah की PM Modi से मुलाकात, Viral Photo का सच | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जिस तरह से उन्होंने 27 फरवरी को भारतीय सरजमीं में घुसे पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर प्लेन को अपने मिग-21 से निशाना बनाया। हालांकि इसी दौरान मिग-21 के गिरने के बाद उनके पाकिस्तान पहुंचने और फिर वहां करीब 60 घंटे रहने के बाद भारत वापसी को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। अभिनंदन वर्तमान भले ही एक मार्च को वापस लौट आए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उनसे जुड़ी जानकारियां शेयर कर रहे हैं। हालांकि इस कवायद में कई यूजर्स कुछ गलत जानकारियां भी शेयर कर दे रहे हैं। ऐसी ही एक पोस्ट सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रही महिला अभिनंदन वर्तमान की पत्नी हैं। हालांकि यूजर्स द्वारा वायरल की जा रही इस तस्वीर की असल सच्चाई कुछ और ही है।

    जानिए क्या है वायरल हो रही इस तस्वीर का सच

    इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पीएम मोदी के साथ विंग कमांडर अभिनंदन की 'पत्नी' बताकर वायरल की जा रही इस तस्वीर की सच्चाई का खुलासा किया। इसमें पाया गया कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहीं महिला विंग कमांडर अभिनंदन की 'पत्नी' नहीं हैं। असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहीं महिला जेडीयू के उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पत्नी जान्हवी दास हैं। साथ में उनका बेटा भी है। ये तस्वीर उस समय की है जब ये पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचे थे।

    पीएम मोदी के साथ नजर आ रहीं महिला प्रशांत किशोर की पत्नी हैं

    पीएम मोदी के साथ नजर आ रहीं महिला प्रशांत किशोर की पत्नी हैं

    भले ही इस तस्वीर की सच्चाई बिल्कुल अलग हो लेकिन यूजर्स ने अभिनंदन की 'पत्नी' बताकर इस तस्वीर को जमकर शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 8600 से ज्यादा बार यूजर्स ने इस तस्वीर को शेयर किया है। इस दौरान किसी ने भी इस तस्वीर की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश नहीं की। इंडिया टुडे के मुताबिक, जब उन्होंने इस वायरल तस्वीर को देखा तो उन्होंने इसकी पड़ताल की। इसमें पता चला कि ये तस्वीर प्रशांत किशोर की पत्नी जान्हवी दास की है। इंडिया टुडे की टीम ने प्रशांत किशोर से भी इस संबंध में बात की तो उन्होंने भी कहा कि ये तस्वीर उनके पत्नी और बच्चे की है। उन्होंने ये भी बताया कि ये तस्वीर पिछले साल होली पर ली गई थी। उन्होंने ये भी कहा कि उनका परिवार आश्चर्य में है कि आखिर कैसे उनकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

    ये हैं विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी तन्वी मारवाह

    ये हैं विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी तन्वी मारवाह

    वहीं विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पत्नी का नाम तन्वी मारवाह है। तन्वी खुद भी एयरफोर्स में रह चुकी हैं और स्क्वाड्रन लीडर के पद से रिटायर हो चुकी हैं। अभिनंदन की पत्नी की तस्वीर उस समय सामने आई थी जब पाकिस्तान से वापस लौटने के बाद अभिनंदन दिल्ली में आर्मी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए रूके थे। उस समय उनकी पत्नी और उनका बेटा उनसे मिलने के लिए आए थे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी अभिनंदन का हाल-चाल लेने उस समय अस्पताल आईं, इसी दौरान रक्षा मंत्री ने अभिनंदन की पत्नी और बच्चे से मुलाकात की थीं।

    दिल्ली में निर्मला सीतारमण ने की थी अभिनंदन के परिवार से मुलाकात

    दिल्ली में निर्मला सीतारमण ने की थी अभिनंदन के परिवार से मुलाकात

    ये वो तस्वीर है जिसमें रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी तन्वी मारवाह और उनके बेटे से मुलाकात कर रही हैं। खुद अभिनंदन वर्तमान भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर दिल्ली के आर्मी अस्पताल की है। इस दौरान अभिनंदन से मुलाकात के लिए वायुसेना प्रमुख भी आए थे। साथ ही वायुसेना से जुड़े कई अधिकारी भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+