Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए कब तक

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों में बर्फबारी से जबरदस्त ठंड बढ़ गई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

केदारनाथ धाम के कपाट तो बंद हो चुके हैं, लेकिन बद्रीनाथ में अब भी यात्रा चल रही है। बर्फबारी के बीच ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे, ऐसे में इस बीच फिर बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हालांकि श्रद्धालु ठंड के बावजूद बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

Uttarakhand Weather Heavy snowfall Badrinath Kedarnath Dham now severe cold know when where

बदरीनाथ धाम में मंगलवार को ही मौसम के करवट ली। जिसके बाद से देर रात से धाम में बर्फबारी शुरू हो गई थी। धाम में अब भी चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। केदारनाथ धाम में भी मौसम ने करवट लेते ही एक बार फिर सर्दियों का एहसास करा दिया है।

बर्फबारी के बाद पूरा केदारनाथ धाम सफेद चादर में लिपट गया है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, और आसपास की पर्वत चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। केदारनाथ में यह सीजन की पहली बर्फबारी है, जो 23 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद हुई है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। उधर मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि सात से दस नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+