वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत के 5 शहर शॉर्टलिस्ट, फाइनल के वेन्यू ने किया फैंस को हैरान
T20 World Cup 2026 Venues: महिला वर्ल्ड कप के बाद अब एक और बड़ा इवेंट भारत के सामने है। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले वर्ष होना है। भारत और श्रीलंका मिलकर इस इवेंट का आयोजन करने वाले हैं। इस बीच टूर्नामेंट के लिए भारत के वेन्यू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
इंडियंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि पुरुषों के विश्व कप की मेजबानी के लिए उन स्टेडियमों को शामिल नहीं किया जाएगा, जहां हाल ही में महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले आयोजित हुए थे। भारत में महिला विश्व कप के मैच गुवाहाटी, विशाखापट्टनम, इंदौर और नवी मुंबई के मैदानों पर खेले गए थे, जिन्हें अब इस सूची से बाहर रखा गया है।

आईसीसी ने साफ़ कर दिया है कि अगर श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल में जाती है, तो कोलम्बो में खेलेगी। इसके साथ ही अगर पाकिस्तानी टीम फाइनल में प्रवेश करती है, तो फाइनल मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। इससे दोनों देशों का मुकाबला बाहर होगा। भारतीय दर्शकों को यह मुकाबला देखने का मौका नहीं मिलेगा।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बीसीसीआई और पीसीबी के बीच यह सहमति बनी थी कि आगे से दोनों देश एक-दूसरे की सरज़मीं पर नहीं खेलेंगे, बल्कि उनके मुकाबले विदेशी मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। यह टूर्नामेंट 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है, और इसके लिए बीसीसीआई ने अपना शेड्यूल आईसीसी को भेज दिया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत में होने वाले मैचों के लिए कुछ शहरों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई का नाम प्रमुख है। इसके अलावा श्रीलंका के तीन स्टेडियममों में भी मैच होने हैं लेकिन वेन्यू को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बेंगलुरु और लखनऊ में मैचों के आयोजन को लेकर स्थिति साफ़ नहीं है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहां 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला गया था। इसके अलावा आईपीएल फाइनल सहित कई अहम मैच वहां हुए हैं। इसे लेकर फैंस हैरान हैं क्योंकि हर बार बड़ा मैच अहमदाबाद में हो रहा है।
-
IPL के बीच हरभजन, सहवाग, आकाश चोपड़ा को कमेंट्री से हटाया गया? वायरल दावे के बाद सच आया सामने -
IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में RCB और MI का जलवा, क्या है बाकी टीमों की स्थिति -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications