Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ravi Bishnoi Caste: जाट या राजपूत? क्या है रवि बिश्नोई की जाति? 29 कड़े नियमों को करते हैं फॉलो

Ravi Bishnoi Caste: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया गया है। भारतीय टीम में दो प्लेयर्स को जगह मिली है। वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। सुंदर और तिलक दोनों चोटिल हैं।

रवि बिश्नोई को शामिल करके टीम इंडिया के स्पिन विभाग को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। इस बीच एक चर्चा यह है कि रवि बिश्नोई की क्या जाति है। लोग सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनके बारे में जानने का प्रयास लगातार करते रहते हैं।

ravi bishnoi caste

बिश्नोई जाति को लेकर अलग-अलग तरह की धारणाएं देखने को मिलती हैं। ऐसा देखा जाता है कि बिश्नोई समाज के लोगों को जाट और राजपूत जाति से जोड़कर देखा जाता है। दोनों के अपने-अपने दावे भी हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

रवि बिश्नोई की जाति (Ravi Bishnoi Caste)

बिश्नोई समाज अलग हैं। ये जाट और राजपूत दोनों में नहीं आते हैं। बिश्नोई जाति (पंथ) एक विशिष्ट धार्मिक समुदाय है, जिसकी स्थापना गुरु जाम्भोजी (जम्भेश्वर) ने की थी। यह समाज उनके द्वारा दिए गए 29 नियमों का कठोरता से पालन करता है, जिनमें प्रकृति, पेड़-पौधों और वन्यजीवों की रक्षा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति इसी अटूट प्रतिबद्धता के कारण बिश्नोई समाज को भारत का पहला संगठित पर्यावरण-संरक्षण समुदाय माना जाता है। 29 नियमों की वजह से ही उनको बिश्नोई (बीस+नौ) कहा जाता है। इनका जात-पात में विश्वास नहीं होता।

भारतीय टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इसी समाज से आते हैं। वह राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। इस बार आईपीएल में भी रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के मौका मिलेगा। नीलामी में उनको राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया था।

Ravi Bishnoi का करियर

रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया के लिए अभी तक सफ़ेद गेंद क्रिकेट में दोनों प्रारूप खेले हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में रवि बिश्नोई ने एक ही मुकाबला खेला है और 1 विकेट हासिल किया है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 42 मुकाबले खेलकर कुल 61 विकेट अपने नाम किये हैं। अभी उनकी उम्र महज 25 वर्ष हैं, ऐसे में आने वाले समय में आंकड़े और बेहतर होने वाले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+