Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका, T20 वर्ल्ड कप

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में हर टीम अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। अभ्यास मैचों से हर टीम अपने प्लेयर्स को परखने का काम भी कर रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज अहम अभ्यास मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए खास मैच है, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अभ्यास मैच में सभी 15 प्लेयर्स को खेलने की छूट होती है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच हाल ही में सीरीज खेली गई थी, इसमें टीम इंडिया ने 3-1 के बड़े अंतर से आसान जीत हासिल कर ली थी। उस हिसाब से आज के अभ्यास मैच में भी टीम इंडिया को ज्यादा परेशानी का सामना शायद नहीं करना पड़ेगा।

aaj ke match ka toss kon jeeta

अफ्रीका के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को भी घरेलू सीरीज में बुरी तरह पटखनी देने का काम किया था। वहां भी भारत की टीम से हर विभाग ने अपना बेस्ट काम करते हुए धमाका कर दिया था। वॉर्मअप गेम में जीत दर्ज करने से मुख्य इवेंट में मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलती है।

अभिषेक शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे तक भारतीय टीम के कई खिलाड़ी धमाकेदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। अफ्रीकी टीम के लिए इन सभी प्लेयर्स को रोक पाना आसान कार्य नहीं होगा। ईशान किशन भी कीवी टीम के खिलाफ अंतिम टी20 मैच में शतक जमाकर लौटे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को कम नहीं आंका जा सकता।

दक्षिण अफ्रीका बैटिंग और फील्डिंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर

भारत बैटिंग और फील्डिंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+