Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र में डरा रहे हैं कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, मुंबई में अक्टूबर के बाद मिले सबसे ज्यादा केस

महाराष्ट्र में डरा रहे हैं कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, मुंबई में अक्टूबर के बाद मिले सबसे ज्यादा केस

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार (10 मार्च) को राज्य में कोरोना के मामले अचानक बढ़ गए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 13,659 नए कोविड-19 के केस सामने आए और 54 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में बुधवार को 13,659 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज हुए हैं, इस साल में अभीतक इतने ज्यादा मामले एक दिन में सामने नहीं आए थे। बुधवार को कोरोना वायरस के मुंबई में 1,539 केस सामने आए हैं, पिछले पांच महीनों में ये मुंबई के अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। यानी अक्टूबर के बाद से मुंबई में एक दिन में इतने मामले नहीं आए थे। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के कुल मामले 22,52,057 है। वहीं 20,99,207 कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। राज्य में कोरोना से अबतक 52,610 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस 99,008 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Maharashtra में बिगड़े हालत, इन राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    पिछले 5 महीनों में मुंबई में कब-कब बढ़े कोरोना मामले

    10 मार्च को अचानक मुंबई में कोरोना के मामले में उछाल देखने को मिला। मुंबई में 10 मार्च को 1,539 केस सामने आए हैं। ये अक्टूबर के बाद से एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा कोविड-19 के मामले हैं। इससे पहले 8 मार्च को 1361 मामले दर्ज किए गए थे जो कि 28 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा थे। वहीं 9 मार्च को मुंबई में 1,012 केस दर्ज किए गए थे। 8 मार्च को मुंबई में 1,014 मामले सामने आए थे।

    वहीं महाराष्ट्र में भी 16 अक्टूबर को 11000 हजार से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आए थे। उसके बाद 10 मार्च को सबसे ज्यादा केस 13,659 दर्ज किए गए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+