नोटबंदी को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, विधायक भिड़े
आरजेडी के विधायकों ने बिहार सरकार से नोटबंदी के बाद पुराने नोट बदलवाने और बैंक से रुपए निकालने के दौरान हुई मौतों पर बीस-बीस लाख रुपए का मुआवजा परिजनों को देने की मांग की।
पटना। नोटबंदी के मुद्दे को लेकर जहां संसद के दोनों सदनों में हंगामा मचा हुआ है, वहीं मंगलवार को बिहार विधानसभा में भी प्रधानमंत्री के इस फैसले को लेकर जबरदस्त घमासान हुआ।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सदन की वेल में आकर नोटबंदी के फैसले को लेकर हंगामा करने लगे।
आरजेडी के विधायकों ने बिहार सरकार से नोटबंदी के बाद पुराने नोट बदलवाने और बैंक से रुपए निकालने के दौरान हुई मौतों पर बीस-बीस लाख रुपए का मुआवजा परिजनों को देने की मांग की।
आरजेडी विधायकों का कहना था कि नोटबंदी के फैसले से बिहार के आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस फैसले से मजदूरों और किसानों की कमर टूट गई है।
इसपर भाजपा विधायकों ने भी सदन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा विधायकों ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर हमला बोला, जिसे लेकर सदन में काफी हंगामा हो गया।
विधायकों में मारपीट तक की नौबत
खबर है कि इस दौरान दोनों तरफ के विधायकों में मारपीट तक की नौबत आ गई। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। हंगामे के चलते सदन का कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।
आपको बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी के फैसले के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार इस फैसले की सराहना की है। नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को साहसिक कदम बताया था।
वहीं लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे। बिहार में जदयू और आरजेडी की गठबंधन सरकार है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर बिहार सरकार में ही दो मत नजर आ रहे हैं।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications