Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें?
Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान दो हफ़्ते के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते के तहत तेहरान द्वारा 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' को फिर से खोलने के बदले में सैन्य अभियान रोक दिया जाएगा। CNN के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्धविराम समझौते की घोषणा किए जाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता ने सभी सैन्य इकाइयों को गोलीबारी रोकने का आदेश दिया है।
लेकिन मुज्तबा खामेनेई की ओर से सरकारी समाचार चैनल IRIB पर प्रसारित एक बयान में कहा गया है, 'यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य समूहों को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करना चाहिए और गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।'
सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान ने अपनी 10 मांग रखी है, जो कि निम्नलिखित हैं...

ईरान की 10 मागें क्या हैं?
- अमेरिका और ईरान के बीच Non-Aggression Pact: इसका मतलब है कि दोनों देश एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे और सैन्य टकराव से बचेंगे। इससे तनाव कम करने की कोशिश होगी।
- Strait of Hormuz पर ईरान का नियंत्रण जारी रहेगा: ईरान इस अहम समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है। यह दुनिया के तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
- ईरान के परमाणु संवर्धन के अधिकार को मान्यता: ईरान चाहता है कि उसे परमाणु कार्यक्रम (खासतौर पर यूरेनियम संवर्धन) जारी रखने का अधिकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान लिया जाए।
- अमेरिका द्वारा लगाए गए सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाए जाएं उन्हें पूरी तरह खत्म करने की मांग है।
- तीसरे देशों को प्रभावित करने वाले सेकेंडरी प्रतिबंध भी हटें: ऐसे प्रतिबंध जो अन्य देशों और कंपनियों को ईरान के साथ व्यापार करने से रोकते हैं, उन्हें भी हटाने की बात कही गई है।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्ताव समाप्त हों: ईरान चाहता है कि उसके खिलाफ UN के सभी पुराने प्रतिबंध और प्रस्ताव खत्म कर दिए जाएं।
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बोर्ड के सभी प्रस्ताव खत्म हों: IAEA द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जो निगरानी और प्रतिबंध लगाए गए हैं, उन्हें भी हटाने की मांग है।
- ईरान को हुए नुकसान की भरपाई दी जाए: ईरान का कहना है कि प्रतिबंधों और युद्ध के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की जाए।
- अमेरिका अपनी सैन्य सेना क्षेत्र से वापस बुलाए: ईरान चाहता है कि अमेरिका मध्य-पूर्व में अपनी सेना को हटा ले।
- सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म किया जाए: इसमें लेबनान जैसे क्षेत्रों में ईरान समर्थित समूह, जैसे Hezbollah, से जुड़े संघर्ष भी शामिल हैं।
Iran US Ceasefire का जश्न मनाते नजर आए लोग
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद ईरान में लोग ईरानी झंडे लहराते और ईरान की राजधानी में युद्धविराम का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे है, जो 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल के हमलों की चपेट मे थे।












Click it and Unblock the Notifications