Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?

Crude Oil Price Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में बुधवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो सप्ताह के युद्ध विराम (Ceasefire) की घोषणा के बाद ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) दोनों ही $100 प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गए हैं। आइए जानते हैं तेल बाजार पर इसका क्या असर होगा?

ताजा जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने तेहरान के साथ एक अस्थायी समझौते पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खोलना अनिवार्य होगा। इस खबर के आते ही ब्रेंट क्रूड 13.6% गिरकर $94.43 और WTI क्रूड लगभग 14.3% टूटकर $96.82 प्रति बैरल पर आ गया। यह पिछले छह वर्षों में तेल की कीमतों में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट में से एक है।

Crude Oil PTI

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस समझौते को 'डबल-साइडेड युद्ध विराम' बताया। दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कहा कि यदि उनके खिलाफ आक्रामकता रुकती है, तो वे भी हमले रोक देंगे और हॉर्मुज के रास्ते सुरक्षित पारगमन (Transit) सुनिश्चित करेंगे।

हालांकि बाजार ने इस खबर का स्वागत किया है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि यह राहत कम समय की हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, भले ही अभी शांति का समझौता हुआ है, लेकिन भविष्य में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जोखिम बना रहेगा और बाजार इस अनिश्चितता को ध्यान में रखकर ही अपनी चाल तय करेगा।

Crude Oil Price Today: क्रूड ऑयल के ताजा आंकड़े

  • WTI Crude (अमेरिकी कच्चा तेल): इसकी कीमत में $17.28 (-15.3%) की कमी आई है और यह अब $95.67 पर है। (WTI अमेरिका में उत्पादित होने वाले तेल का मानक है)।
  • Brent Crude (इंटरनेशनल कच्चा तेल): अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 13.32% (-$14.56) फिसलकर $94.71 प्रति बैरल पर आ गया है। (भारत अपनी जरूरत का अधिकतर तेल इसी ब्रेंट क्रूड के भाव पर खरीदता है)।
  • Murban Crude (अबू धाबी का तेल): इसमें 18.85% (-$22.48) की भारी गिरावट देखी गई, जो अब $96.78 पर है।
  • Gasoline (पेट्रोल): अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में 10.39% की भारी कटौती दर्ज की गई है।
  • Heating Oil (ईंधन तेल): इसकी कीमतों में 18.55% की गिरावट आई है, जिसका उपयोग मशीनों और हीटिंग के लिए होता है।
  • Natural Gas (प्राकृतिक गैस): रसोई गैस और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली गैस की कीमतों में भी 4.15% की गिरावट आई है।

सोर्स: ऑयल प्राइस (oilprice.com)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+