15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था?
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने टीनएज से जुड़ा एक ऐसा अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कम उम्र में उन्हें इंटरनेट की एक खतरनाक सच्चाई का सामना करना पड़ा था।
इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने राज शमानी को दिए इंटरव्यू में अपने जीवन का एक बेहद असहज और डराने वाला अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्होंने इंटरनेट पर अपनी एक ऐसी तस्वीर देखी, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया था।

एडल्ट साइट पर दिखीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने बताया कि उन्हें एक एडल्ट वेबसाइट पर अपनी जैसी दिखने वाली फोटो नजर आई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें ये साफ तौर पर नहीं पता था कि वह डीपफेक थी या नहीं लेकिन वह फोटो इतनी मिलती-जुलती थी कि देखकर वह घबरा गई थीं। उस वक्त उनके लिए ये समझना भी मुश्किल था कि आखिर ये हुआ कैसे।
'मैंने ऐसी तस्वीरें कभी खिंचवाई ही नहीं'
जाह्नवी कपूर ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी इस तरह की कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई थी। इस घटना ने उन्हें ये सोचने पर मजबूर कर दिया था कि शायद पब्लिक लाइफ में आने की एक कीमत होती है। हालांकि समय के साथ उन्होंने समझा कि ये तकनीक और इंटरनेट का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
AI और डीपफेक का खौफ आज भी कायम
-जाह्नवी कपूर ने ये भी खुलासा किया है कि आज के समय में उनकी कुछ AI जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिनमें उन्हें बिना कपड़ों के दिखाया जाता है।
-जाह्नवी कपूर ने कहा कि ऐसी तस्वीरें देखकर वह बेहद असहज महसूस करती हैं क्योंकि वह पूरी तरह से फर्जी होती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी चिंता जताई कि कई बार ऐसी फेक तस्वीरों को कुछ वेबसाइट्स बिना सत्यापन के शेयर कर देती हैं, जो बेहद परेशान करने वाली बात है।
'महिलाओं की बॉडी पर कैमरा जूम करना गलत हरकत'
-इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने उस हरकत को भी पूरी तरह से गलत बताया है जिसमें कैमरामैन एक्ट्रेसेस के बॉडीपार्ट्स पर झूम करते हैं और दुनिया को दिखाते हैं। जाह्नवी कपूर का कहना है कि झूम करके किसी भी महिला को कैमरे में ऐसे दिखाना गलत है।
-एक्ट्रेस ने पैपराजी को बुरी तरह से लताड़ा जो कि बॉडी पर जूम करने से बिल्कुल हिचकिचाते नहीं हैं। जाह्नवी कपूर ने पैपरराजी को उनकी हदें बता दीं और इन चीजों तो बेहद गलत बताया।
बदल गया नजरिया, लेकिन डर अब भी बाकी
एडल्ट साइट पर फोटोज वायरल होने की घटना के बाद जाह्नवी कपूर का इंटरनेट और सोशल मीडिया को लेकर नजरिया पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने माना कि ये अनुभव आज भी उन्हें डराता है और याद आते ही असहज कर देता है। ये पूरा मामला न सिर्फ एक सेलिब्रिटी के अनुभव को दर्शाता है बल्कि डिजिटल दौर में बढ़ते डीपफेक और प्राइवेसी से जुड़े खतरों की भी एक बड़ी चेतावनी देता है।












Click it and Unblock the Notifications