माछिल में पाक सेना की मदद से आतंकियों ने किया जवान का सिर कलम
माछिल में पाक सेना की मदद से दाखिल हुए थे आतंकी और फिर उन्होंने एक शहीद के शव के साथ को किया था क्षत-विक्षत।
माछिल। मंगलवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने अपने तीन जवानों को गंवा दिया। लेकिन सबसे ज्यादा दुखद बात यह थी कि एक जवान के शव के साथ बर्बरता की गई और उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। इंडियन आर्मी की मानें तो इस काम को पाकिस्तान सेना ने अंजाम दिया था। एलओसी पर राष्ट्रीय राइफल्स तैनात है।

क्या हुआ था मंगलवार को
अभी तक इससे पहले या तो पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ऐसे काम करती थी या फिर आतंकी, अब पाक सेना भी इस तरह के कामों को अंजाम देने में लग गई है।
उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को इसकी जानकारी दी।
इंग्लिश डेली मेल टुडे के मुताबिक उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से आतंकियों और भारतीय सेना के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ। माछिल में एलओसी पर राष्ट्रीय राइफल्स तैनात है।
बटालियन को अलर्ट कर दिया गया था कि पाकिस्तान सेना की ओर से आतंकियों को सीमा में दाखिल कराने की कोशिशें की जा रही हैं।
पेट्रोलिंग टीम को भेजा गया था
इसके तुरंत बाद करीब 15 सैनिकों की टीम को उस जगह पर पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया जहां पर आतंकियों के दाखिल होने की खबरें थीं।
आतंकी वहां पर पहले से छिपे थे और पेट्रोलिंग टीम को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से भी इसका जवाब दिया गया और फिर फायरिंग शुरू हो गया।
आतंकियों के साथ पाक सेना की फायरिंग
एनकाउंटर शुरू होते ही पाकिस्तान सेना की ओर से भी फायरिंग शुरू हो गई है। इस फायरिंग का मकसद राष्ट्रीय राइफल्स के और जवानों को आने से रोकना था। फायरिंग के दौरान ही
राष्ट्रीय राइफल्स के ट्रूप्स को इस बात का अहसास हुआ कि तीन जवानों को आतंकियों की गोली लग गई है और वह उस एक छोटे से गड्ढे में गिर गए हैं जहां आतंकी मौजूद थे।
पीओके भागे आतंकी
जब तक जवानों के शव को लाया जाता तब तक एक जवान के सिर को कलम कर दिया गया था और इस बीच आतंकी पीओके की ओर भागने में कामयाब हो गए।
आखिरी रिपोर्ट आने तक पाक सेना की ओर से आतंकियों को मदद दी जा रही थी। पाक सेना मोर्टार और रॉकेट फायर कर रही थी और इसकी आड़ में आतंकी दाखिल होने की कोशिशों में थे।
पहली बार नहीं हुआ ऐसा
इससे पहले अक्टूबर में माछिल में ही सिपाही मनदीप सिंह के साथ ऐसा ही बर्ताव किया गया था। मनदीप सिंह 17 सिख रेंजीमेंट के सिपाही थे।
29 अक्टूबर को इंडियन आर्मी ने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था। आर्मी ने पाक सेना की चार पोस्ट्स को तबाह कर दिया था। इसमें पाक को भारी नुकसान होने की खबरें आई थीं।
-
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में थमी जंग! ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर जश्न का माहौल -
Pakistan Ceasefire: दो दुश्मनों को एक टेबल पर कैसे लाए आसिम मुनीर? नेतन्याहू को किसने किया राजी? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications