सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- स्वदेशी हथियारों से अगली जंग में होगी हमारी जीत
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को भविष्य के खतरों को देखते हुए सेना की तैयारियों के बारे में बात की। भारतयी रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम में बिपिन रावत ने बताया कि हम अब भाविष्य में इस्तेमाल होने वाले हथियार के बारे में सोच रहे हैं जिससे आने वाले खतरों से निपटा जा सके। सेना प्रमुख ने साइबर, स्पेस और लेजर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मंगलवार को डीआरडीओ में हुए इस कार्यक्रम में जनरल रावत और नेवी प्रमुख चीफ एडमिरल करमबीर सिंह दोनों ने ही टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने को कहा। बिपिन रावत ने कहा कि हमें साइबर, स्पेस, लेजर, इलेक्टॉनिक और रोबोटिक टेक्नोलॉजी पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें अब ऐसे हथियार तैयार करने होंगे जो भाविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। डीआरडीओ ने देश के लिए कई ऐसे काम किये हैं जिनसे सेना को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है हम भाविष्य की चुनौतियों को स्वदेशी हथियारों के दम पर ही जीतेंगे।
नेवी प्रमुख ने दी ये सलाह
बिपिन रावत से पहले नेवी प्रमुख चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने भी इस कार्यक्रम में कहा कि हमें तीन मोर्चों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमें भविष्य में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी की तैयारी अभी से करनी होगी हमें आज की टेक्नोलॉजी का भी भरपूर उपयोग करना होगा। साथ ही हमें अमेरिका से सीखने की जरूरत है कि वह किस तरह आगे बढ़ रहा है और अपने प्रोजेक्ट को कैसे काम करता है।
यह भी पढ़ें: LoC पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ को रोकने के लिए बढ़ाई गई सेना
इसके साथ ही नेवी प्रमुख ने कहा, डीआरडीओ को छोटे इनोवेशन करने होंगे जो सेना की मदद के लिए जल्दी तैयार हो सकें। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर डीआरडीओ की बिल्डिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल मौजूद रहे। सभी ने एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications