LoC पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ को रोकने के लिए बढ़ाई गई सेना
श्रीनगर। सेना ने जम्मू कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर जवानों की संख्या बढ़ा दी है। पाकिस्तान की तरफ से जब से अगस्त माह में आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला किया गया तब से ही कई बार घुसपैठ की असाधारण तौर पर कोशिशें हुई हैं। सेना सूत्रों के हवाले से इंग्लिश डेली हिन्दुस्तान टाइम्स ने इस बात की जानकारी दी है। पाक की ओर से लगातार युद्धविराम उल्लंघन की घटनाओं में तेजी आई है।

नाराज पाकिस्तान लगातार कर रहा घुसपैठ
नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि सरकार की ओर से आर्टिकल 370 को हटाने के बाद से ही पाकिस्तान में खासी नाराजगी है। पाक सीमा पर असंतुलन पैदा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। घुसपैठ की घटनाओं में पांच अगस्त के बाद से ही तेजी आ गई है। जनरल सिंह के मुताबिक नॉर्दन कमांड के बाहर से कुछ अतिरिक्त सैनिक एलओसी पर तैनात किए गए हैं ताकि एलओसी पर घुसपैठ का जवाब दिया जा सके। हालांकि नॉर्दन आर्मी कमांडर ने इसके अलावा कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इस समय एलओसी पर हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। सेना की नॉर्दन कमांड उधमपुर में है और इसे जम्मू कश्मीर में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशंस के लिए अहम माना जाता है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम उल्लंघन में खासी तेजी आई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर तक इस बार पाक सेना की ओर से 2,317 बार युद्धविराम का उल्लंघन हो चुका है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1,629 था और साल 2017 में 860 तक था।












Click it and Unblock the Notifications