Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल?
Who is Kai Trump? ईरान के साथ युद्ध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके देश में ही गालियां पड़ रही हैं। इस सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप, हाल ही में सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही हैं। अपने एक एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
18 साल की काई ट्रंप इससे पहले भी अपनी लाइफ स्टाइल और सोशल लाइफ के कारण मीडिया में छाई रहती थीं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।

Kai Trump ने ऐसा क्या किया जो हो गई वायरल?
दरअसल, काई ट्रंप ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उनका ड्रीम जॉब वही है जो वह अभी कर रही हैं। उन्होंने अपनी मौजूदा लाइफ स्टाइल को ही अपना करियर बताया, जिसने दुनियाभर के लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा और कई सवाल खड़े किए।

Kai Trump ने क्या शेयर किया?
अपनी ड्रीम जॉब को विस्तार से समझाते हुए काई ने बताया कि उनका दिन गोल्फ खेलने, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने, लोगों का मनोरंजन करने और अपना बिजनेस प्रमोट करने में गुजरता है। काई ने पोस्ट में कहा: "मेरा सपनों का काम सचमुच वही है जो मैं अभी कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर में घूमना और नए लोगों से मिलना अपनी डेली रूटीन और काम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

काई ट्रंप से नाराज हुए लोग
काई ट्रंप का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते, यह वीडियो इंटरनेट पर एक बड़े चर्चा का विषय बन गया कई सोशल मीडिया यूजर्स ने काई के इस बयान पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी लाइफ स्टाइल को सचमुच एक 'नौकरी' कहा जा सकता है। लोगों ने इसे यथार्थ से दूर और आम जनजीवन से कटा हुआ बताया।

ट्रंप की पोती हो तो इसलिए...
इसके साथ ही, कई नेटिजन्स ने इस बयान को 'प्रिविलेज' से जोड़ते हुए सवाल खड़े किए। उनका मानना था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोती हो, मजबूत पारिवारिक बैग्राउंड और असीमित संसाधनों के कारण ऐसे विचार रखना आसान होता है, जबकि आम लोगों के लिए नौकरी का अर्थ बिल्कुल अलग और कहीं अधिक संघर्षपूर्ण होता है।
ट्रंप की समर्थन में क्या बोले लोग?
हालांकि, कुछ लोगों ने काई ट्रंप के बयान का समर्थन भी किया। उनका तर्क था कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना, व्यक्तिगत ब्रांड बनाना और कंटेंट क्रिएशन भी एक वैध करियर विकल्प बन चुका है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Who is Kai Trump?
काई ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पोती और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर व वैनेसा ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी हैं। मीडिया की सुर्खियों में पली-बढ़ी काई ने गोल्फर, सोशल-मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी अलग सार्वजनिक पहचान बनाई। वह होनहार गोल्फर हैं, जिन्होंने मियामी विश्वविद्यालय में मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
Kai Trump के सोशल मीडिया पर हैं 2.7 मिलियन फॉलोअर्स
कलाई की सर्जरी के बाद गोल्फ में वापसी कर चुकीं काई, इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रेनिंग व टूर्नामेंट अपडेट साझा करती हैं। इनके 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। काई अपनी सोशल-मीडिया उपस्थिति और यूट्यूब कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं, जहां वह लाइफस्टाइल व्लॉग्स व पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती हैं।
क्या ट्रंप की तरह राजनीति में आएंगी Kai Trump?
डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान लोगन पॉल के पॉडकास्ट पर, काई ट्रंप ने कहा था, "सच कहूं तो मैं राजनीति से पूरी तरह दूर रहती हूं। मैं कभी राष्ट्रपति पद के लिए नहीं लड़ूंगी। राजनीति से कोई लेना-देना नहीं चाहती क्योंकि मुझे यह बहुत खतरनाक लगती है।"
राजनीति से हटकर, काई ने अपने दादा डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने की बात कही। उनका मानना है कि "अगर दोनों पक्ष बीच में मिलें, तो हर कोई बहुत खुश होगा।" उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का समर्थन करने की बात बोली थी।












Click it and Unblock the Notifications