Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद खुशी से उछल पड़ीं अर्चना पूरन सिंह, फैंस से कही ये बात

मुंबई: देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। 1 मार्च से सरकार ने टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू किया, जिसके तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को वैक्सीन दी जा रही है। इस चरण में बॉलीवुड स्टार्स का भी नंबर वैक्सीन लेने वालों की लिस्ट में आ गया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इस दौरान वो काफी खुश नजर आईं।

अर्चना

अर्चना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। अर्चना के मुताबिक वो सुबह जल्दी उठ गई थीं। इसके बाद अपने बेटे आयुष्मान से खुद को CoWin वेबसाइट पर रजिस्टर करवाया। उनकी किस्मत अच्छी थी, जिस वजह से उन्हें उसी दिन का अप्वाइंटमेंट मिल गया। इसके बाद वो 7 हिल्स हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर BMC ने वैक्सीन देने के लिए व्यवस्था कर रखी है।

अर्चना ने अस्पताल में पहुंचकर सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली। इसके बाद उन्हें वैक्सीन लेने में सिर्फ 15 मिनट का वक्त लगा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टर और नर्स से बातचीत की और उसका वीडियो बनाया। अर्चना के मुताबिक ना तो उन्हें दर्द हुआ और ना ही किसी अन्य चीज की तकलीफ। इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैसे ही मिले चांस, सभी वैक्सीन लगवा लो।

देश में दी गईं 2.44 करोड़ वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देशभर में कुल 2.44 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दे दी गई है। जिसमें से 43.6 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों डोज लगवा ली है। वहीं देशभर में कोरोना केस की बात करें तो आंकड़ा 1,12,85,543 हो गया है, जिसमें 1,09,36,412 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 1.58 लाख लोगों की मौत हुई है। इस वजह से देशभर में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,86,274 ही है। अभी महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां अब तक 22,52,057 मामले सामने आए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+