September 22 World Rose Day : जानें विश्व गुलाब दिवस का इतिहास और क्यों कैंसर मरीजों के लिए खास होता है ये दिन
September 22 World Rose Day: जानें विश्व गुलाब दिवस का इतिहास और क्यों कैंसर मरीजों के लिए खास होता है ये दिन
नई दिल्ली, 21 सितंबर: दुनियाभर में आज 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस (September 22 World Rose Day) मनाया जाता है। इसके वर्ल्ड रोज डे भी कहते हैं। कैंसर पीड़ितों से मानवीय व्यवहार करने और उनका दुख बांटने के लिए हर साल 22 सितंबर को वर्ल्ड रोज मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद ही कैंसर से लड़ने वाले लोगों को जीने की प्रेरणा देना और उनके जीवन में खुशियां लाना है। ये दिन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए है। यह एक ऐसा दिन है जो कैंसर से लड़ने वाले लोगों में आशा और उत्साह फैलाने के लिए समर्पित है, क्योंकि लगभग सभी कैंसर के इलाज में शारीरिक रूप से बहुत कष्ट होता है। उसके अलावा कैंसर आपके दिमाग और दिल को भी प्रभावित करता है। ऐसे में कैंसर के मरीजों को खुश रखना बहुत महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है और इसलिए उनके लिए हर दिन एक 'रोज डे' होना चाहिए।

जानें विश्व गुलाब दिवस का इतिहास (World Rose Day for cancer patients history)
22 सितंबर को हर साल रोज डे कनाडा की मेलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है। मेलिंडा रोज को 12 साल की उम्र में ब्लड कैंसर हो गया था। ये ब्लड कैंसर का एक दुर्लभ रूप था, जिसे एस्किंस ट्यूमर का नाम दिया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि मेलिंडा रोज एक हफ्ते से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएंगी। लेकिन वह 6 महीने तक जीवित रही। मेलिंडा रोज इन 6 महीनों में कैंसर को हराने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी। मेलिंडा रोज ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। इन 6 महीनों में मेलिंडा ने कैंसर रोगियों के साथ समय बिताया। उनके जीवन में कुछ खुशियाँ लाने के लिए छोटे नोट्स, कविताएं और ई-मेल लिखें। खुशी और आशा फैलाना उसके जीवन का मिशन बन गया था।
इस दिन कैंसर रोगियों को दिया जाता है गुलाब का फूल
वर्ल्ड रोज डे के दिन कैंसर पीड़ितों को और उनके देखभाल करने वालों को गुलाब का फूल देकर यह संदेश दिया जाता है कि जिंदगी अभी खत्म नहीं हुई है। गुलाब का फूल देकर लोग ये जताते हैं कि कैंसर के खिलाफ इस लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं। दुर्भाग्य से मेडिकल और विज्ञान के क्षेत्र में अभी तक कैंसर के लिए एक पूर्ण इलाज नहीं मिल पाया है। इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाता है कि हम कैंसर रोगियों की मदद करें। हम ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि हम कैंसर रोगियों की देखभाल करने में अपना योगदान देंगे ताकी कैंसर मरीज अपनी पूरी ताकत के साथ इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई जारी रख सकें।












Click it and Unblock the Notifications