Gandhi Jayanti Wishes 2021 : आज इन खास संदेशों के जरिए अपनों और दोस्तों को दें गांधी जयंती की बधाई

Gandhi Jayanti Wishes 2021: आज इन खास संदेशों के जरिए अपनों और दोस्तों को दें गांधी जयंती की बधाई

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों मे 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 पोरबंदर के गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए हर साल 2 अक्टूबर को 'गांधी जयंती' के रूप में मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को लोग विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाते हैं। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवन भर अहिंसा के मार्ग पर चले और उसका प्रचार किया। उन्होंने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उन्होंने जातिवाद, जाति व्यवस्था और अस्पृश्यता की प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में भी अहम योगदान दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महात्मा गांधी के अहिंसा दर्शन को मनाने के लिए 15 जून 2007 को 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने की पेशकश की थी।

Gandhi Jayanti Wishes 2021

गांधी जयंती 2021 पर सोशल मीडिया कोट्स (Gandhi Jayanti Quotes)

अपने शब्दों और कार्यों से महात्मा गांधी ने पूरे देश को स्वतंत्रता की ओर अपने मार्च में सफलतापूर्वक जोड़ा। गांधी जयंती के दिन हर कोई सोशल मीडिया पर कोट्स और खास संदेश शेयर करते है। लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए गांधी जयंती की बधाई देते हैं। तो आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपनों और दोस्तों को गांधी जयंती की बधाई दें।

गांधी जयंती 2021 शुभकामनाएं संदेश (2 October Gandhi Jayanti Wishes Quotes)

- खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है, सच्चा मेरा कर्म है और हिंदुस्तान मेरी जान है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

- दीया जलाना है तो अंधेरों में जलाइए, उजालों में क्या रखा है, अपने मन को दयालु बनाइए, क्रूरता में क्या रखा है।

गांधी जयंती की हार्दिक बधाई।

- मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने की साधना, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

-रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, सीताराम सीताराम, भज प्यारे तू सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान

Gandhi Jayanti Ki Shubhkamnaye

- सीधा साधा वेश था, ना कोई अभिमान, खादी की एक धोती पहने बापू की थी शान, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

-बापू के सपनों फिर से सजाना है, देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है, बहुत गा लिया हमने आजादी के गानों को अब हमें भी देशभक्ति का फर्ज निभाना है। गांधी जयंती की हार्दिक बधाई।

गांधी जयंती बधाई सन्देश

- सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा, दो हैं जिनके हथियार, उन हथियारों से ही तो, कर दिया हिंदुस्तान आजाद, ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम, गांधी जयंती की बधाई।

-गांधी जी का जीवन ही उनका संदेश था, आप सभी को गांधी जयंती की बधाई।

2021 गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+