Winter Solstice 2021: आज है साल का सबसे छोटा दिन, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें
Winter Solstice 2021: आज है साल का सबसे छोटा दिन, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें
नई दिल्ली, 21 दिसंबर: आज 23 दिसंबर का दिन बहुत खास है क्योंकि इस साल उत्तरी गोलार्द्ध के लिए ये सबसे छोटा दिन है और सबसे लंबी रात होती है। इसे अंग्रेजी में विंटर सोल्सटिस (Winter Solstice) कहा जाता है और हिंदी में दिसंबर दक्षिणायन कहा जाता है। असल में विंटर सोल्सटिस उस समय होता है जब सूर्य सीधे मकर रेखा के ऊपर होता है। यानी यह घटना तब होती है जब पृथ्वी का एक ध्रुव अपनी अधिकतम दूरी पर सूर्य से दूर झुका हुआ होता है। यह आगे वर्ष के सबसे छोटे दिन की ओर ले जाता है जो आज 21 दिसंबर (मंगलवार) को है। विंटर सोल्सटिस गोलार्ध के सर्दियों के दौरान होती है। उत्तरी गोलार्ध में, यह दिसंबर दक्षिणायन है, जो आमतौर पर 21 या 22 दिसंबर को होता है। आइए जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें।

1. विंटर सोल्सटिस के दौरान दक्षिणी गोलार्द्ध को सूर्य का प्रकाश अधिक मिलता है। वहीं उत्तरी गोलार्द्ध को सूर्य का प्रकाश कम मिलता है। ऐसा 21, 22 या 23 दिसंबर को होता है। इसी वजह से उत्तरी गोलार्द्ध में दिन छोटा होता है और रात लंबी होती है। बता दें कि विंटर सोल्सटिस के जैसे ही समर सोल्सटिस भी होता है, जिसमें रात छोटी और दिन लंबा होता है। समर सोल्सटिस 20,21 या 22 में से किसी एक दिन होता है।
2. अब सवाल ये उठता है कि आखिर विंटर सोल्सटिस के दौरान कितने घंटे का दिन होता है। बता दें कि दिन की लंबाई भूमध्य रेखा से नजदीकी के आधार पर तय की जाती है। भूमध्य रेखा से उत्तर की ओर जितनी दूरी होगी उतना ही दिन छोटा होगा। और जितना दक्षिण की ओर जाएं दिन उतना ही लंबा होगा।
3. लोगों को लगता है कि विंटर सोल्सटिस में सबसे ठंडा दिन होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। विंटर सोल्सटिस सबसे ठंडा दिन बिल्कुल ही नहीं होता है। इस दिन भले ही उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की रौशनी कम पड़ती है लेकिन सबसे ठंडा दिन जनवरी और फरवरी में होता है।
4. बहुत से लोग यह भी पूछते हैं कि क्या अन्य ग्रहों पर भी सोल्सटिस होता है। इसका जवाब है, हां। सौर परिवार के सभी ग्रह झुके हुए अक्ष पर घूमते हैं, इसलिए पृथ्वी की तरह वहां भी सीजन और सोल्सटिस होता है।
5. विंटर सोल्सटिस का मकर संक्रांति से भी कनेक्शन है। ऐसा माना जाता है कि लगभग 1700 साल पहले विंटर सोल्सटिस के दिन ही मकर संक्रांति मनाई गई थी, जो अब 14 जनवरी को मनाई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications